The Archies Trailer Reaction: पिछले काफी समय से दर्शकों को जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज‘ के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था, जो कि अब रिलीज हो गया है। इस फिल्म से शाहरुख की लाडली सुहाना, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा जैसे स्टारकिड्स डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर और गानों को मिले प्यार के बाद अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें स्टारकिड्स की पहली परफॉर्मेंस को दर्शकों का मिला-जुला रेस्पॉन्स (The Archies Trailer Reactio) मिल रहा है।
दिखी दोस्तों की मस्ती और डांस
ट्रेलर देख ऐसा लगेगा जैसे आप 60 के दशक में चले गए हों। कलाकारों के कपड़ों से लेकर उनके हेयरस्टाइल तक को रेट्रो लुक दिया गया है। फिल्म में सुहाना, अगस्त्य और खुशी के बीच लव ट्राएंगल देखने को मिल रहा है, वहीं अभिनय के मामले में अगस्त्य ठीक हैं। इसमें दोस्तों की मस्ती से लेकर, डांस और कुछ दुखभरे पल भी हैं। ट्रेलर में संगीत को ठीक है।
यह भी पढ़ें: Kartik के लिए Sara की शायरी और अनन्या ने कबूला रिश्ता! Koffee With Karan में खुला ‘सारा’ राज
नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
‘द आर्चीज’ का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। इसमें आर्ची एंड्रयूज के किरदार में अगस्त्य, वेरोनिका लॉज के रूप में सुहाना खान, बेट्टी कपूर के किरदार में खुशी कपूर, जुगहेड जोन्स के रोल में मिहिर आहूजा, रेगी मेंटल के रूप में वेदांग रैना और एथेल मुग्स की भूमिका में अदिति सहगल शामिल हैं। फिल्म की कहानी कॉमिक बुक ‘द आर्चीज’ के किरदार आर्ची एंड्रयूज और उसके दोस्तों पर आधारित है। यह फिल्म 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
नहीं पसंद आया ट्रेलर
कई लोग इसके ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं। वहीं एक तबका ऐसा भी है, जिसे ट्रेलर बिल्कुल पसंद नहीं आया है। लोगों का कहना है कि इसमें सिर्फ और सिर्फ नेपोटिज्म दिख रहा है, एक्टिंग तो है ही नहीं। एक शख्स ने लिखा, ‘निहायती बकवास..इससे बकवास कुछ नहीं हो सकता है…बस इतना है कि आने वाले वक्त में ये शक्लें बॉलीवुड का भविष्य तय करेंगी।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ट्रेलर बिल्कुल भी इम्प्रेसिव नहीं है…पसंद नहीं आया।’ वहीं एक अन्य शख्स ने तो ‘छी’ तक लिख दिया है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
51 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines