The 50 Fame Karan Patel: टीवी के मशहूर एक्टर करण पटेल इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो The 50 में नजर आने वाले हैं. इस बात की जानकारी एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है. टीवी से ब्रेक लेने के 7 साल बाद करण पटेल टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं. वहीं हाल ही में एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में टीवी से ब्रेक लेने पर खुलकर बात की है और साथ ही ये भी बताया है कि आखिर उन्होंने टीवी की दुनिया से ब्रेक क्यों लिया था? चलिए आपको भी बताते हैं करण पटेल ने क्या कुछ कहा?
क्यों लिया था ब्रेक?
करण पटेल को आखिरी बार साल 2019 में ‘ये हैं मोहब्बतें’ सीरियल में देखा गया था. इसके बाद से एक्टर ऑटोपायलट मोड पर चले गए थे. वहीं अब IANS से बात करते हुए करण पटेल ने कहा है, ‘मुझे एहसास हुआ कि मैं ऑटोपायलट मोड पर चल रहा हूं. मुझे टेलीविजन पसंद है लेकिन ये फिजिकली और मेंटली थका देने वाला काम है. मेरे ब्रेक लेने की वजह ये ही थी कि मैं खुद से और सेट से बाहर की दुनिया से जुड़ना चाहता था.’
यह भी पढ़ें: 7 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर फिल्म, जिसे देख ‘महाराजा’-‘दृश्यम’ भी जाएंगे भूल! बेटी के लिए पति को उतारा मौत के घाट
‘ये हैं मोहब्बतें’ था आखिरी शो
एक्टर ने आगे कहा, ‘ये ब्रेक काम छोड़ने के बारे में नहीं था बल्कि ये ब्रेक खुद को फिर से नॉर्मल महसूस कराने के लिए था. मेरा दिमाग पूरी तरह से काम में था और मैं इससे थक गया था.’ बता दें करण पटेल ‘ये हैं मोहब्बतें’ सीरियल के बाद से किसी भी टीवी सीरियल में नजर नहीं आए. हालांकि करण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. सोशल मीडिया के जरिए ही करण फैंस से जुड़े रहे.
यह भी पढ़ें: ‘मैं प्रेग्नेंट हूं…’, दूसरी बार मां बनने जा रहीं Rubina Dilaik? ‘छोटी बहू’ के एक वीडियो ने मचाई हलचल
7 साल बाद कर रहे कमबैक
अब करण ब्रेक के 7 साल बाद फिर से टीवी पर कमबैक कर रहे हैं. करण कलर्स के रियलिटी शो The 50 में नजर आने वाले हैं. करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस शो के टिकट का फोटो शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी है कि वो भी इस शो का हिस्सा हैं. बता दें इस शो में करण समेत 50 सेलेब्स नजर आएंगे और वो एक जगह रहकर टास्क करते दिखाई देंगे. ये शो 1 फरवरी से कलर्स और जियो हॉटस्टार पर शुरू होने जा रहा है.
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
13 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
16 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
17 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines