Shehnaaz Gill Hospitalised: अभिनेत्री शहनाज गिल इन दिनों अपनी फिल्म थैंक यू फॉर कमिंक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म के लिए शहनाज गिल की जमकर तारीफ हो रही है। लेकिन हाल ही में शहनाज गिल को लेकर ऐसी खबर आई है, जिसके बाद उनके फैंस बहुत परेशान हो गए हैं। चुलबुली और हर बात में सभी का दिल जीत लेने वाली शहनाज गिल हॉस्पिटल में एडमिट हो गई हैं। फैंस एक्ट्रेस के जल्दी सही होने की कामना कर रहे हैं।
बीती रात आईं थीं लाइव
दरअसल शहनाज गिल बीती रात लाइव आईं और उन्हें हॉस्पिटल में देखने के बाद फैंस चौंक गए। शहनाज ने बताया कि उन्हें इंफेक्शन हो गया है और इस कारण हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा है। लाइव के दौरान शहनाज से मिलने रिया कपूर भी आईं और उन्होंने भी शहनाज के फैंस से बातचीत की।
बाहर खाने की वजह से बढ़ी दिक्कत
खबरों के अनुसार शहनाज गिल अपनी गर्ल गैंग के साथ फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ का प्रमोशन कर रही थीं, जो कि 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब वह बाहर थीं, तो शहनाज ने कुछ ऐसा खा लिया, जिसके बाद उनका पेट खराब हो गया। इस दौरान उनके लिए दिक्कत इतनी बढ़ गई कि एक्ट्रेस को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शहनाज ने अपने फैंस को अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेट करने के लिए अपने अकाउंट पर एक इंस्टाग्राम लाइव किया था।
फैंस कर रहे प्रार्थना
शहनाज के लाइव पर अनिल कपूर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने कहा है कि ‘आप मुमताज की तरह हैं…अगली मुमताज…सब देख रहे हैं सराहना कर रहे हैं।’ वहीं लाइव सेशन के दौरान शहनाज अपने मिजाज के मुताबिक हंसती हुई नजर आईं। वहीं दूसरी ओर शहनाज के फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
23 mins agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 hr agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
3 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
12 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
13 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
15 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
15 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
16 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines