Thank God First Look Out: बॉलीवुड सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgan) इनदिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थैंक गॉड’ (Thank God) को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और अब फैंस का यह इंतजार खत्म हो गया है। बता दें कि फिल्म थैंक गॉड से अजय का फर्स्ट लुक आउट हो गया है।
राउडी लुक में नजर आए सिंघम
बता दें कि ‘थैंक गॉड’ में अजय के अलावा बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। शेयर किए हुए पोस्टर में अजय देवगन ब्लैक सूट और चश्मा पहने सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं। एक्टर के फर्स्ट लुक को देख फैंस उनके दीवाने हो रहे हैं। फिल्म के पोस्टर में अजय के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय चित्रगुप्त की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
अभी पढ़ें – Asha Bhosle: सिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी आशा भोसले ने आजमाई किस्मत, इस उम्र में किया डेब्यू
सिंघासन पर नजर आए अजय
फिल्म के पहले पोस्टर में अजय देवगन सिंघासन पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक्टर ने शानदार कैप्शन साझा किया है। उन्होंने लिखा है, ‘दीवाली पर चित्रगुप्त आपके और आपके परिवार के साथ जीवन का खेल खेलने आ रहे हैं! इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होने वाला है। यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघर में दस्तक देगी।
अभी पढ़ें – Akshay Kumar Birthday: मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत, ऐसे बने ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार
अजय संग नजर आएंगे ये सितारें
फिल्म की बात करें तो ‘थैंक गॉड’ की कहानी रियल लाइफ ड्रामा पर बेस्ड है। इसके साथ ही जहां एक तरफ इस फिल्म से अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगी, वहीं दूसरी तरफ रकुल प्रीत सिंह और अजय की एक साथ यह तीसरी फिल्म होगी। इसके अलावा फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही भी दिखाई देंगी। बता दें कि नोरा फिल्म में यूट्यूब सेंसेशन योहानी के ब्लॉकबस्टर गाने ‘मणिके मागे हिते’ के हिंदी वर्जन पर अपनी डांस का जलवा बिखेरती नजर आएंगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
12 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
13 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
15 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
16 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
18 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
19 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
20 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines