Thamma Vs Ek Deewane ki Deewaniyat BOX Office Prediction: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. आज 21 अक्टूबर को टिकट विंडो पर आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने एंट्री की है. दोनों ही फिल्में एक दिन रिलीज हुई हैं, तो जाहिर है कि इनकी कमाई पर भी इसका असर देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कि इस क्लैश के बाद दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन क्या कहना है?
फिल्म ‘थामा’ का प्रीडिक्शन
हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ की बात करें तो ये फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 18 से 20 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती हैं. हालांकि, इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के ऑफिशियल नंबर्स नहीं आए हैं. उम्मीद कि जा रही है कि फिल्म कम से कम इतना कलेक्शन तो करेगी ही. रात तक इन नंबर्स में इजाफा भी हो सकता है.
फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का प्रीडिक्शन
कोईमोई की एक रिपोर्ट की मानें तो हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अपनी रिलीज के पहले दिन 6 से 8 करोड़ की कमाई कर सकती है. हालांकि, अभी इस फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आना बाकी है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई करती है.
फिल्म ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का बजट
इसके अलावा अगर इन दोनों फिल्मों के बजट की बात करें तो बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘थामा’ को 125 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. वहीं, अगर फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की बात करें तो इस फिल्म को 50 करोड़ रुपये में बनाया गया है. हालांकि, देखने वाली बात ये होगी कि ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती हैं और कितना-कितना कलेक्शन करती हैं?
यह भी पढ़ें- ‘फेक वीडियो, एआई फोटोज…’, दिल्ली हाईकोर्ट ने कुमार शानू को क्यों दी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines