Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat BOX office Collection Day 2: इस दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दो धमाके हुए है. ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने थिएटर्स में दस्तक दी. दोनों ही फिल्मों को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिव्यू मिले. दोनों ही फिल्मों का दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिला. ऐसे में फिल्मों ने ओपनिंग डे के मौके पर भी शानदार शुरुआत की. अब दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिसमें ‘थामा’ की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन फिल्म फिर भी 50 करोड़ के क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है. चलिए बताते हैं दोनों फिल्मों की कमाई के बारे में.
‘थामा’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली, जिसके बाद ये आयुष्मान खुराना के करियर की हाईएस्ट ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई. इसकी तुलना ‘स्त्री 2’ से होने लगी. माना जाने लगा कि ये इस फिल्म को कमाई के मामले में पीछे छोड़ सकती है हालांकि, अभी तक ऐसा नहीं हुआ है. पहले और दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े देखें जाए तो ये श्रद्धा कपूर की फिल्म से कम हैं.
यह भी पढ़ें: ‘ईमानदारी से…’, भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने क्यों मांगी माफी? खेसारी लाल पर लगा चुकीं गंभीर आरोप
सैकनिल्क के अनुसार, ‘थाम’ ने पहले दिन 24 करोड़ का बिजनेस किया. जबकि फिल्म के जारी किए गए ऑफिशियल आंकड़ों का कहना है कि फिल्म ने 25.11 करोड़ के साथ शानदार ओपनिंग की. वहीं, अब दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. सैकनिल्क की मानें तो इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म ने 18 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 42 करोड़ तक पहुंच गई है.
‘एक दीवाने की दीवानियत’ की दूसरे दिन की कमाई
अगर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कमाई की बात की जाए तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत सिंगल डिजिट से ही की थी. दूसरे दिन फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले कम कमाई की है. सैकनिल्क के अनुसार, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने फर्स्ट डे 9 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई, जिसके बाद इसकी कमाई 7.50 करोड़ तक रही. ‘एक दीवाने…’ का लोगों के बीच काफी क्रेज देखने के लिए मिला लेकिन, उस लिहाज से इसकी कमाई में कुछ खास कमाल दिखा नहीं. ये दो दिनों में 20 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. फिल्म ने 16.50 करोड़ की कुल कमाई कर चुकी है.
यह भी पढ़ें: ‘पापा चाट का ठेला लगाते हैं…’, UPSC की तैयारी कर रही कंटेस्टेंट ने बयां किया दर्द, अमिताभ बच्चन हुए भावुक
गौरतलब है कि ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को मंगलवार को सिनेमाघरों में दिवाली के बाद रिलीज किया गया था. लेकिन अगर दोनों ही फिल्मों को दिवाली से पहले शुक्रवार 18 अक्टूबर को रिलीज किया गया होता तो इसे लंबी छुट्टियों का भरपूर फायदा मिल पाता. ऐसे में दोनों ही फिल्में वीकेंड का भी फायदा उठा पातीं. क्योंकि इन फिल्मों की माउथ पब्लिसिटी अच्छी खासी थी. अब मंगलवार को रिलीज होने की वजह से इनकी कमाई की रफ्तार काफी धीमी दिखी. ऐसे में देखना होगा कि इन फिल्मों की कमाई इतने में ही थम जाती है या फिर वीकेंड पर कुछ कमाल दिखा पाएंगी.
यह भी पढ़ें: 1 घंटे 43 मिनट की वो फिल्म, जिसमें दिखेगा काले जादू का खौफनाक खेल, घर बैठे इस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें मूवी
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines