Sachin Sanghvi: हिंदी सिनेमा से अक्सर ही कोई ना कोई हैरान करने वाली खबर आती रहती है. इस वक्त मनोरंजन जगत से एक ऐसी ही न्यूज सामने आई है, जिससे हर कोई हैरान रह गया है. हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर और म्यूजिशियन सचिन सांघवी मुश्किल में घिरे नजर आ रहे हैं. सचिन सांघवी पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
पुलिस हिरासत में सचिन सांघवी
बॉलीवुड की मशहूर म्यूजिशियन जोड़ी सचिन-जिगर के सचिन सांघवी इस वक्त पुलिस की हिरासत में हैं. सचिन सांघवी पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला को म्यूजिक एल्बम में मौका देने और शादी का वादा करके उसका यौन उत्पीड़न किया है. इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बात करते हुए कहा कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत सचिन को गुरुवार को अरेस्ट किया गया है.
म्यूजिक एल्बम में मौका देने का प्रॉमिस
अधिकारी ने आगे कहा कि 20 साल की शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि वो साल 2024 में फरवरी के महीने में सचिन के संपर्क में आई थी. इंस्टाग्राम पर उन्होंने मैसेज भेजा था और वहीं से दोनों की बात शुरू हुई थी. अधिकारी ने आगे कहा कि सांघवी ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को अपनी म्यूजिक एल्बम में मौका देने का प्रॉमिस किया था. इसके बाद से दोनों में बातचीत शुरू हुई थी.
मामले की जांच जारी
महिला का आरोप है कि सचिन ने उन्हें अपने स्टूडियो बुलाया था और यही पर सचिन ने उन्हें शादी के लिए बी ऑफर किया था. इतना ही नहीं बल्कि मौका मिलते ही उसका यौन उत्पीड़न भी किया. अब सचिन पुलिस की गिरफ्त में हैं. साथ ही मामले की जांच भी चल रही है.
फिल्म ‘थामा’ में सुनने को मिल रहा म्यूजिक
वहीं, अगर सचिन की बात करें तो सचिन-जिगर की जोड़ी ने ‘स्त्री’ से लेकर ‘स्त्री 2’ और ‘भेड़िया’ जैसी कई हिट फिल्मों का अपना म्यूजिक दिया है. इन दिनों भी उनका म्यूजिक सुर्खियों में छाया हुआ है और आयुष्मान खुराना की हाॅरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ में सुनने को मिल रहा है. फिल्म ‘थामा’ की बात करें तो ये फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है.
यह भी पढ़ें- Thamma या Deewaniyat… तीसरे दिन किसका चला जादू? जानें लेटेस्ट कलेक्शन
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
2 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
6 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
9 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines