Thamma, Ek Deewane Ki Deewaniyat: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ है और आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ जमकर कमाई करने में लगी हुई हैं. दोनों फिल्में एक ही दिन टिकट खिड़की पर रिलीज हुई थी. पहले दिन ही दोनों फिल्मों में टकराव हुआ, लेकिन फिर भी इन फिल्मों ने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बना रखी है. इस बीत इनकी 9वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं. आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’
Sacnilk.com के अनुसार, हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने अपनी रिलीज के 9वें दिन 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके अलावा अगर आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ की बात करें तो इसने 9वें दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. दोनों फिल्मों की कमाई के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव हो सकता है.
फिल्म ‘थामा’
इसी के साथ अगर इन फिल्मों के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 52.25 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन कर लिया है. वहीं, फिल्म ‘थामा’ ने 104.60 करोड़ रुपये की टोटल कमाई की है. फिल्म ‘थामा’ ने जहां 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है, तो वहीं, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अभी 50 करोड़ के आंकड़े को ही पार कर पाई है.
दोनों फिल्मों की बीते 8 दिन की कमाई
इसके अलावा अगर इन दोनों फिल्मों के बीते 8 दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘थामा’ ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 18.6 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 13 करोड़ रुपये, चौथे दिन 10 करोड़ रुपये, 5वें दिन 13.1 करोड़ रुपये, 6वें दिन 12.6 करोड़ रुपये, 7वें दिन 4.3 करोड़ रुपये और 8वें दिन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
कितना किया कलेक्शन?
वहीं, अगर फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 9 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 7.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 6 करोड़ रुपये, चौथे दिन 5.5 करोड़ रुपये, 5वें दिन 6.25 करोड़ रुपये, 6वें दिन 7 करोड़ रुपये, 7वें दिन 3.5 करोड़ रुपये और 8वें दिन 4.5 करोड़ रुपये कलेक्शन किया था.
यह भी पढ़ें- Shilpa Shinde ने फैंस को सुनाई खुशखबरी, 9 साल बाद ‘अंगूरी भाभी’ की वापसी
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
25 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines