Thamma Vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 11: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर अभी भी ‘थामा’ का कब्जा देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी मूवी को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. अपकमिंग दिनों में भी मूवी की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. वहीं दूसरी ओर हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को भी रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं और मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर ली है. चलिए जानते हैं 11वें दिन दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है?
‘थामा’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 11वें दिन 3 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 13.30% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 6.67%, दोपहर के शो 11.58%, शाम के शो 13.20% और रात के शो 21.73% रहे. 11 दिनों में मूवी ने भारत में 111.40 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो ‘थामा’ ने दुनियाभर में 148.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
यह भी पढ़ें: Thamma या Ek Deewane Ki Deewaniyat… 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भारी? जानें कलेक्शन
‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कमाई
वहीं दूसरी ओर हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की बात करें तो 11वें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ की कमाई की. इस आंकड़े के हिसाब से फिल्म ने 11 दिनों में 57.65 करोड़ की कमाई कर ली है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 12.63% रही. सुबह के शो 7.03%, दोपहर के शो 12.94%, शाम के शो 13.38% और रात के शो 17.18% रहे. फिल्म ने भारत में अब तक 57.65 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म का आंकड़ा 75.4 करोड़ पहुंच गया है. थामा से अभी ये फिल्म 73.35 करोड़ पीछे है.
यह भी पढ़ें: Deewaniyat और Thamma को 9वें दिन झटका, दोनों फिल्मों की कमाई में फिर आई गिरावट
दोनों फिल्मों में नई जोड़ी
दोनों फिल्मों को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना के साथ-साथ रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल लीड रोल में हैं. फिल्म में रश्मिका और आयुष्मान की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं दूसरी और एक दीवाने की दीवानियत में भी नई जोड़ी देखने को मिली. इसमें लीड रोल में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा हैं. दोनों ने अपनी केमिस्ट्री से ऑडियंस का दिल जीत लिया.
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 mins ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 hr agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
3 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
4 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
23 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines