Thamma Vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 10: आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 10 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर अभी भी दोनों फिल्मों अच्छी कमाई करती नजर आ रही हैं. हालांकि आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ कलेक्शन के मामले में हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से आगे है. वहीं दोनों ही फिल्मों का रिलीज से पहले काफी बज बना हुआ था. ऑडियंस को ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का बेसब्री से इंतजार था, इसलिए पब्लिक को दोनों मूवीज काफी पसंद आ रही है. चलिए जानते हैं ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?
‘थामा’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ की कमाई में 10वें दिन थोड़ी गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 10वें दिन 3.25 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.78% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 6.35%, दोपहर के शो 9.39%, शाम के शो 10.40% और रात के शो 12.98% रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 108.25 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने दुनिया भर में 143.75 करोड़ की कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें: Thamma ने 9 दिनों में तोड़ा इन 9 फिल्मों का रिकॉर्ड, जानें कितना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कलेक्शन
वहीं हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की बात करें तो 10वें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 13.01% रही. सुबह के शो 8.13%, दोपहर के शो 14.09%, शाम के शो 13.30% और रात के शो 16.50% रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 55 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में फिल्म ने 71.8 करोड़ की कमाई कर ली है. आंकड़ों के मुताबिक ‘एक दीवाने की दीवानियत’ आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ से 71.95 करोड़ पीछे है.
यह भी पढ़ें: Thamma ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, Deewaniyat की कमाई में भी उछाल, जानें कलेक्शन
फिल्मों की कास्ट
फिल्मों की कास्ट की बात करें तो ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना के साथ-साथ रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म में आयुष्मान और रश्मिका की जोड़ी को काफी पसंद किया गया. बॉलीवुड को भी आयुष्मान और रश्मिका के रूप में नई जोड़ी मिल गई है. वहीं ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की बात करें तो इसमें हर्षवर्धन राणे के साथ-साथ पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा भी लीड रोल में हैं.
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
14 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
16 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
18 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
19 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
20 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
20 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
21 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
22 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
22 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines