हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पिता के एक सवाल ने उड़ा दिए थे Thalapathy Vijay के होश, Sangeetha का था जिक्र

Thalapathy Vijay: थलापति विजय ने साल 1999 संगीता से शादी की थी. अब ये शादी टूटने की कगार पर आ चुकी है. संगीता ने विजय पर धोखा देने का आरोप लगाया है. इस बीच अब विजय का एक पुराना रिएक्शन चर्चा में आ गया है.

विज्ञापन
Thalapathy Vijay, Sangeetha Sornalingam. image credit- social media

Thalapathy Vijay: थलापति विजय अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक विजय को लेकर तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही है. इस बीच अब विजय का एक पुराना रिएक्शन भी चर्चा में आ गया है. ये मामला तब का है, जब विजय के पिता ने उनसे संगीता से शादी के लिए पूछा था.

विजय ने रिवील किया था किस्सा

दरअसल, एक बार विजय ने खुद इस किस्से को रिवील किया था. थलापति ने एक्सक्यूज मी से बात करते हुए कहा था कि हमारी मुलाकात ‘लव टुडे’ के सेट पर हुई थी. मैं अपने फैंस से मिलने आया था और तभी मेरी मुलाकात संगीता और उसके पेरेंट्स से हुई और वो बहुत अच्छे से बात कर रहे थे. संगीता भी मेरी ही तरह शर्मीली है.

पिता का सवाल सुन हैरान रह गए थे विजय

इसके बाद मैंने उसे अपने घर बुलाया और मेरे पिताजी को वो पसंद आ गई. जब उन्होंने मुझसे बात करने की इच्छा जताई तो मैं थोड़ा घबरा गया था, लेकिन उन्होंने संगीता के बारे में पूछा और मैंने कहा कि वो एक अच्छी लड़की है, आप क्यों पूछ रहे हैं? फिर उन्होंने पूछा कि क्या मैं शादी करना चाहता हूं? मैं थोड़ा हैरान रह गया और कुछ समय मांगा. बाद में हमारे परिवार मिले, और हमारी सगाई हो गई.

विज्ञापन

संगीता से भी पूछा था सवाल

इतना ही नहीं बल्कि अभिनेता से राजनेता बने विजय ने संगीता को दूसरी बार अपने घर बुलाया. उनकी दूसरी मुलाकात के दौरान, विजय के पिता ने ही संगीता से सीधे पूछा कि क्या वो उनके बेटे से शादी करेंगी और क्या वो उनकी बहू बनना चाहती हैं? इसके बाद दोनों ने शादी के लिए हां कर दी थी.

1999 में हुई थी शादी

बता दें कि 25 अगस्त 1999 को विजय और संगीता की शादी हुई थी. विजय ईसाई और संगीता हिंदू हैं. विजय और संगीता की शादी में कई सितारे शामिल हुए थे. 26 अगस्त 2000 को इस जोड़े ने अपने बेटे जेसन संजय विजय का वेलकम किया था. साल 2005 में, उन्होंने अपनी बेटी दिव्या साशा का स्वागत किया था. हालांकि, अब ये रिश्ता पहले जैसा बिल्कुल भी नहीं है.

विज्ञापन

तलाक लेना चाहते हैं विजय और संगीता

गौरतलब है कि विजय और संगीता की पर्सनल लाइफ चर्चा में है. दोनों के बीच अनबन चल रही है और संगीता ने विजय पर धोखा देने के आरोप लगाए हैं. दोनों के बीच चीजें इतनी खराब हो चुकी हैं कि बात तलाक तक आ गई है. इतना ही नहीं बल्कि विजय का नाम भी तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जा रहा है. हालांकि, दोनों ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

यह भी पढ़ें- 1987 में आई फिल्म का वो चाइल्ड आर्टिस्ट, जो बना 90s का सुपरस्टार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola