Thalapathy Vijay: थलपति विजय किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। अब उन्हें लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। विजय अपनी पार्टी टीवीके को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि वो ईस्ट मदुरै से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
विजय ने दिया हिंट
विजय अपनी पार्टी तमिलागा वेट्ट्री कल्याणगम (TVK) से अगले साल तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं बल्कि हाल ही में मदुरै में आयोजित एक कार्यक्रम में एक्टर ने हिंट दिया कि उनकी पार्टी कई सीटों से चुनाव लडे़गी। इस दौरान चुनावी रण में खुद विजय भी उतरेंगे।
पार्टी नहीं करेगी कोई गठबंधन- विजय
इसके अलावा विजय ने पार्टी इवेंट के दौरान साफ किया कि उनकी पार्टी TVK पूरी तरह से अकेले चुनावी मैदान में उतरेगी। विजय ने बताया कि उनकी पार्टी सत्ता में मौजूद DMK और बीजेपी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। गौरतलब है कि विजय ने बीते साल अपनी पार्टी का ऐलान किया था। अब उनकी पार्टी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।
फिल्म ‘गोट’ में नजर आए थे एक्टर
इसके अलावा अगर थलापति विजय की फिल्मों की बात करें तो अभिनेता को लास्ट टाइम मोस्ट पॉपुलर फिल्म ‘गोट’ में देखा गया था। इस फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिला था और फिल्म को लोगों ने पॉजिटिव रिव्यू भी दिया था। फिल्म की दर्शकों ने जमकर तारीफ की थी। इस फिल्म ने शानदार कलेक्शन भी किया था और जमकर नोट छापे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी पकड़ बनाई थी।
यह भी पढ़ें- अगले साल बंगाल में चुनाव है, तो अभी क्यों रिलीज की जा रही The Bengal Files, डायरेक्टर ने क्या कहा?
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
14 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
17 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
18 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
22 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
23 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
23 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
1 day ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
1 day ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines