Thalapathy Vijay On Karur Stampede: पॉपुलर एक्टर और तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख विजय की रैली में बीते दिनों भगदड़ का मामला सामने आया था. ये हादसा इतना बड़ा था कि इसमें कई लोगों की जान चली गई थी. हादसे के बाद विजय ने घटना पर अपना रिएक्शन जरूर दिया था, लेकिन उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात नहीं की थी. इसके लिए विजय को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था. अब विजय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है. साथ ही मदद का भी आश्वासन दिया है.
वीडियो कॉल पर की बात
दरअसल, कुछ दिन पहले थलापति विजय की करूर में रैली थी. इस दौरान बड़ी तादाद में लोग इस रैली में पहुंचे थे. भारी-भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई और महिला और बच्चों समेत कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी. अब विजय ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए पीड़ितों से बात की है. इतना ही नहीं बल्कि अभिनेता ने पीड़ितों को हर संभव मदद देने का भी आश्वासन दिया है.
परिवार के प्रति संवेदनाएं
जानकारी है कि विजय ने तमिलगा वेत्री कजगम पार्टी के प्रमुख विजय ने करूर भगदड़ पीड़ित के एक परिवार से वीडियो कॉल पर बात की है. इसके बारे में खुद फैमिली ने बताया है. परिवार का कहना है कि अभिनेता ने उनके दामाद को फोन किया और करूर में हुई घटना के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. इतना ही नहीं बल्कि घटना पर दुख जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी हुआ वो नहीं होना चाहिए था.
27 सितंबर को मची थी भगदड़
इसके अलावा भी विजय ने एक पीड़ित परिवार से बात की है. परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि विजय ने बात करते हुए महिला से कहा कि मैं आपके बेटे जैसा हूं. इतना ही नहीं बल्कि इस पर टीवीके के सूत्रों ने कहा कि विजय अभी करूर जाएंगे या नहीं, इसको लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं है. हालांकि, अभिनेता ने पीड़ित परिवारों से संपर्क करने के लिए कहा है. गौरतलब है कि 27 सितंबर को विजय की रैली में भगदड़ हुई थी. करूर में आयोजित अभिनेता की राजनीतिक रैली में बड़ी तादाद में लोग पहुंचे थे.
यह भी पढ़ें- ‘मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र…’, शादी के बाद पहली बार नजर आए Avika Gor-Milind Chandwani
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
1 hr agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
3 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
8 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
9 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
9 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
11 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
21 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines