हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jana Nayagan box office Day 4: बॉक्स ऑफिस पर 'जन नायकन' का तूफान, चौथे दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. आईए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने का कारोबार किया है.

विज्ञापन
Jana Nayagan ने अब तक कितने रुपये का किया कलेक्शन?

थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ इन दोनों सिनेमाघरों में खूब धमाल मचा रही है. फिल्म को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है. इस फिल्म ने महज चार दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. मूवी कलेक्शन को देखकर यह लगता है कि फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े को जल्दी छू लेगी. चलिए जानते हैं कि फिल्म ‘जन नायकन’ ने चौथे दिन कितने का कारोबार किया है.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह लड़खड़ाई श्रेयस-काजल की ‘द इंडिया स्टोरी’, 2 दिन की कमाई ने मेकर्स की बढ़ाई टेंशन

‘जन नायकन’ ने चौथे दिन कितने नोट छापे?

थलपति विजय की ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने ओपनिंग डे पर 42.70 करोड़ रुपये छापे थे. वही मूवी ने दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 21.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने तीसरे दिन यानी शनिवार को 28.50 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी. फिल्म ने चौथे दिन यानी आज 26 जुलाई खबर लिखे जाने तक 26.19 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर डाली है. इस मूवी के देशभर में 9,408 शो चल रहे हैं. आज यानी 26 जुलाई को फिल्म की ऑक्युपेंसी 46.2% है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘छात्रों की जीत, लेकिन…’, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद रवीना टंडन के बयान ने छेड़ी नई बहस

‘जन नायकन’ अब तक कितने का किया कलेक्शन?

थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को तीन भाषाओं में रिलीज किया गया है. हिंदी, तमिल और तेलुगू. हिंदी भाषा में फिल्म ने अब तक 8.86 करोड़ रुपये कमाए हैं, तो वही तमिल भाषा में 103.5 करोड़ और तेलुगु भाषा में फिल्म ने 6.40 करोड़ रुपये छापे हैं. ‘जन नायकन’ ने अब तक 118.54 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ‘जन नायकन’ का डायरेक्शन एच. विनोथ ने किया है. फिल्म में विजय के अलावा पूजा हेगड़े, प्रकाश राज और बॉबी देओल अहम किरदार में नजर आए हैं. विजय की इस मूवी को रिलीज होने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है. फिल्म की कई बार रिलीज डेट भी टाल दी गई थी. हालांकि, अब यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola