Jana Nayagan UK Advance Booking: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, फिल्म अपनी रिलीज के करीब आ चुकी है और इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में महज 60 मिनट में ही धमाका कर दिया है.
यूके में एडवांस बुकिंग शुरू
जानकारी की मानें तो, फिल्म ‘जन नायकन’ के टिकटों की यूके में बिक्री भी शुरू हो गई है. डिस्ट्रीब्यूटर का दावा है कि पहले ही घंटे में फिल्म के बहुत सारे टिकट बिक गए हैं. जी हां, फिल्म ‘जन नायकन’ के यूके डिस्ट्रीब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट ने ऐलान किया है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है.
1 घंटे में बिके हजारों टिकट
इसको लेकर उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि जन नायकन- 24 जुलाई. सिने वर्ल्ड पर टिकट बिक्री के लिए अवेलेबल हैं और शो की संख्या जबरदस्त है. इसके अलावा डिस्ट्रीब्यूटर ने ये भी जानकारी दी है कि बुकिंग शुरू होने के पहले ही घंटे में हजारों टिकट बिक गए हैं.
लंबे समय से हो रहा रिलीज का इंंतजार
इसके लिए उन्होंने पोस्ट करते हुए एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि 60 मिनट में यूके में हजारों टिकट बिक गए. इस एक नाम के लिए लोगों का क्रेज अविश्वसनीय है. गौरतलब है कि विजय की इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार हो रहा है, लेकिन ये बार-बार किसी ना किसी वजह से पोस्टपोन हो जाती थी. अब फाइनली इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें कि फिल्म ‘जन नायकन’ को जनवरी में रिलीज होना था, लेकिन CBFC से सर्टिफिकेशन ना मिलने की वजह से इसकी रिलीज में देर होती चली गई. दरअसल, एक जांच समिति के सदस्य ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद फिल्म को समीक्षा समिति के पास भेजा गया था. अब फाइनली फिल्म को 7 महीने बाद सर्टिफिकेट मिल गया है और ये रिलीज के लिए तैयार है. हालांकि फिल्म में कई कट और बदलाव किए गए हैं. ये फिल्म 24 जुलाई को रिलीज हो रही है.
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 20 मिनट की फिल्म ने खेला ‘इक्का’, रिलीज होते ही नंबर वन की गद्दी पर बैठी, कहां देखें?
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
6 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
7 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
9 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
11 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
13 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
14 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
15 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
16 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
16 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines