Jana Nayagan: तमिल सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ लगातार सुर्खियों में छाई हुई है. फिल्म अपनी रिलीज के करीब है. इस बीच फैंस इसके फाइनल रनटाइम के बारे में जानना चाहते हैं. हालांकि, विजय की फिल्म ‘जन नायगन’ की भारत और यूके रिलीज में फर्क है. आइए जानते हैं कि आखिर ये क्या मामला है?
फिल्म का फाइनल रनटाइम
फिल्म ‘जन नायगन’ की बात करें तो सभी जानते हैं कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास कर दिया है. CBFC ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है, लेकिन रिलीज से पहले करीब 12 बदलाव करने के निर्देश दिए हैं. वहीं, अगर इन बदलावों के बाद फिल्म के फाइनल रनटाइम की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का फाइनल रनटाइम करीब 3 घंटे 3 मिनट है.
यूके और भारत रिलीज में क्या फर्क?
इसी के साथ अगर इस फिल्म की यूके और इंडिया रिलीज के फर्क की बात करें तो बताया जा रहा है कि यूके में फिल्म बिना भारतीय सेंसर कट्स के रिलीज होगी, लेकिन भारत में वो वर्जन दिखाया जाएगा, जिसमें CBFC द्वारा सुझाए गए बदलाव होंगे. वहीं, अगर फिल्म की यूके रिलीज डेट की बात करें तो 24 जुलाई तय बताई जा रही है.
भारतीय रिलीज डेट का ऐलान नहीं
हालांकि, फिल्म की भारतीय रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है. एच. विनोद के निर्देशन में बनी ‘जन नायगन’ में विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं. देखने वाली बात होगी कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा.
फिल्म में कई बदलाव
वहीं, अगर फिल्म के बदलावों की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के शुरुआती टाइटल स्लेट में अब विजय को The Honourable Chief Minister of Tamil Nadu C Joseph Vijay के नाम से दिखाया जाएगा यानी ‘थलापति विजय’ की जगह उनकी नई राजनीतिक पहचान को प्राथमिकता मिल सकती है.
अपशब्द म्यूट किए गए
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म से कुछ अपशब्द म्यूट किए गए है, New India का जिक्र हटाया गया है और भारतीय तिरंगे से जुड़ा एक सीन भी बदला गया और कई डायलॉग्स में भी बदलाव किया गया है. इसके अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार, ये भी जानकारी है कि विजय के किरदार का नाम Thalapathy Vetri Kondan (TVK) था और ऑडियो और विजुअल दोनों से TVK शब्द हटाने के आदेश हैं. साथ ही एक डायलॉग में मौजूद TVK कानून वाले हिस्से को भी बदला गया है.
यह भी पढ़ें- 34 साल की हसीना ने दिखाया ग्लैमरस अंदाज, ब्लैक ड्रेस में कैमरे के सामने दिए किलर पोज
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
8 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
11 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
13 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
14 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
15 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
15 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines