साउथ इंडस्ट्री के सुपर स्टार विजय थलापति इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए है. दरअसल उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज के लिए काफी संघर्ष कर रही है. बता दें कि विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ को अभी तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का सर्टिफिकेट नहीं मिला है, जिसके लिए फिल्म के एक्टर ने कोर्ट का रुख किया था. हालांकि, कोर्ट ने फिल्म ‘जन नायकन’ की सुनवाई करते हुए इसे 6 जनवरी को रिव्यू कमेटी के पास भेज दिया था. आज यानी 20 जनवरी को इस फिल्म को लेकर सुनवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: Jana Nayagan Controversy: थलापति विजय की फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने कसा तंज, 500 करोड़ के दावे पर उठाए सवाल
कल होगी ‘जन नायकन’ की सुनवाई
आपको बता दें कि विजय थलापति को मद्रास हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. दरअसल आज सुनवाई करते हुए मद्रास हाई कोर्ट ने विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ के फैसले पर कोई मोहर नहीं लगाई है. कोर्ट ने फिल्म के फैसले को सुरक्षित रख लिया है. इस फिल्म की अगली सुनवाई 21 तारीख यानी कल की जाएगी. दरअसल विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी. लेकिन फिल्म को CBFC की तरफ से सर्टिफिकेट नहीं मिला था, जिसकी वजह से इस फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई थी. वहीं कोर्ट में फिल्म मेकर्स की ओर से मौजूद वकील पारासरन ने कहा कि फिल्म को 22 देशों में मंजूरी मिल चुकी है.
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की वो हीरोइन, जिनके रहे 3 अफेयर, पति ने भी छोड़ा, फिर मिली गुमनाम मौत
विजय थलापति की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’
विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ आखिरी फिल्म है. इस फिल्म के बाद विजय फिल्म दुनिया में नजर नहीं आएंगे दरअसल विजय अब अपने पॉलिटिकल करियर पर ध्यान देने जा रहे हैं. बता दें कि विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन सेंसर बोर्ड से परमिशन न मिलने पर इस फिल्म की रिलीज डेट को टाल दी गई थी. उसके बाद से फिल्म की रिलीज को लेकर काफी मामला गर्मा रहा है. अब यह फिल्म कब रिलीज होगी इसकी कोई जानकारी नहीं है.
संबंधित खबरें
'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
11 mins agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
1 hr agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
1 hr agoLIVE: आलिया भट्ट स्पैन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
2 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
2 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
19 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
22 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
22 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines