Jana Nayagan को इस दिन रिलीज करने की फिराक में मेकर्स, कोर्ट के फैसले पर टिकी सबकी निगाहें

Thalapathy Vijay Jana Nayagan: थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म के मेकर्स फिल्म को रिलीज करने की फिराक में हैं. हालांकि अभी तक सबकी नजरें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

thalapathy Vijay jana nayagan

'जन नायकन' की रिलीज डेट का फैंस को इंतजार

Thalapathy Vijay Jana Nayagan: थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई है. जहां एक तरफ फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर फिल्म की कानूनी लड़ाई खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. अब मेकर्स और फैंस दोनों की ही निगाहें मद्रास हाईकोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं. अब खबर सामने आई है कि मेकर्स फिल्म को इस दिन रिलीज करने की फिराक में हैं. चलिए आपको भी बताते हैं मेकर्स ने कौनसे दिन पर फिल्म रिलीज करने का प्लान बनाया है.

विज्ञापन

किस दिन हो सकती है रिलीज?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार थलापति विजय की ‘जन नायकन’ के मेकर्स फिल्म को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि अभी तक फिल्म पर चल रहा विवाद शांत नहीं हुआ है और मद्रास हाईकोर्ट में फिल्म से जुड़े विवाद की अगली सुनवाई 20 जनवरी को होने जा रही है. सुनवाई में जो भी फैसला आता है उसके बाद ही फिल्म की रिलीज डेट से संकट के बादल हटेंगे.

विज्ञापन

अगली सुनवाई पर टिकी निगाहें

दरअसल सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दिया था, जिसके बाद मेकर्स ने इस मामले पर हाईकोर्ट का रुख किया. वहीं हाल ही में ये मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच गया था, लेकिन अब एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को मद्रास हाईकोर्ट में वापस भेज दिया है. इसका आखिरी फैसला 20 जनवरी को सामने आएगा. वहीं मेकर्स अब फिल्म को 26 जनवरी को रिलीज करना चाहते हैं.

विज्ञापन

फिल्मी सितारों ने किया ‘जन नायकन’ का सपोर्ट

वहीं अब मेकर्स की सारी प्लानिंग कोर्ट के फैसले पर ही टिकी है. अगर फिल्म के पक्ष में फैसला आता है तो मेकर्स जल्द से जल्द फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कर देंगे. बता दें इस फिल्म को पहले 9 जनवरी को रिलीज किया जा रहा था, लेकिन फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट ना मिलने की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया. बता दें फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन होने पर कई फिल्मी सितारों ने भी इस फिल्म का सपोर्ट किया और सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट ना देने वाले फैसले का विरोध किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ