Thalapathy Vijay Injury Photos: साउथ के पॉपुलर एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) को लेकर हाल ही में एक बुरी खबर सुनाई दी थी। एक्टर के चोटिल होने की खबर ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है। हर कोई एक्टर की चिंता में घुला जा रहा था। इसी बीच अब उनकी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो गई है। इस फोटो में थलापति विजय का हाल देखकर उनके चाहने वाले परेशान हो गए हैं। दरअसल, लेटेस्ट फोटोज में एक्टर घायल दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
उनके चेहरे और एक हाथ पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। X हैंडल पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में एक्टर थलापति विजय गुलाब से बना बड़ा सा हार पहने हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने हाथों से इस हार को संभाला हुआ है। ऐसे में लोगों की नजर उनके हाथ पर ठहर गई। दरअसल, एक्टर के उल्टे हाथ पर काफी चोट लगी हुई है जो तस्वीर में साफ-साफ दिखाई दे रही है। उंगलियों के पास उनका हाथ घायल दिख रहा है। इतना ही नहीं उनके चेहरे भी चोट दिख रही है।
चोट देख फैंस को हुई टेंशन
अब ये तस्वीर वायरल होने के बाद फैंस उन्हें लेकर टेंशन में हैं। बता दें, एक्टर हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (The Greatest of All Time) की शूटिंग कर रहे थे, तभी सेट पर उनके साथ हादसा हो गया और उन्हें इतनी चोट आ गई। अब उनकी हाथ की इंजरी देख सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर को अपना ख्याल रखने की सलाह देते दिख रहे हैं और उनके लिए चिंता जता रहे हैं। खैर घबराने की बात नहीं है क्योंकि ये चोट इतनी ज्यादा नहीं है। कुछ दिन में ही वो बिल्कुल ठीक हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: घर वालों के सामने गलती से भी न करें Urfi Javed का वीडियो देखने की भूल, बिना ‘टॉप’ पहने करवा डाला फोटोशूट
पॉलिटिक्स में रखा विजय ने कदम
बता दें, इन दिनों थलापति विजय पॉलिटिक्स को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने राजनीति में कदम रखा है। लोकसभा चुनाव में अब थलापति विजय भी उतर चुके हैं। उन्होंने अपनी एक अलग पार्टी बनाई है जिसका नाम ‘तमिलगा वेट्री कजम’ (Tamilaga Vettri Kazhagam) है। अब कामयाब फिल्मी सफर के बाद उनका राजनीति में क्या होगा ये भी देखने वाला होगा।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
16 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
18 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
19 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
21 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
22 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines