साउथ सिनेमा के सुपरस्टार से राजनेता बने थलपति विजय इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. विजय ने पहली बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उतरे और अपनी जीत भी दर्ज करा दी है. विजय की पार्टी TVK ने 100 से ज्यादा सीटों में अपनी जीत दर्ज कराई है. विजय की इस जीत से उनके फैंस और परिवार वाले काफी खुश नजर आ रहे हैं. इसी बीच उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है. दरअसल, विजय की जीत के बाद दर्शक उम्मीद लगा रहे हैं कि यह फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है.
यह भी पढ़ें: शपथ से पहले ही Vijay Thalapathy बने CM! Jana Nayagan के मेकर्स ने बदला टाइटल कार्ड? फोटोज वायरल
‘जन नायकन’ कब रिलीज होने वाली थी
रिपोर्ट्स के अनुसार थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ फिल्म जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली थी. हालांकि, फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणीकरण बोर्ड (CBFC) से मंजूरी नहीं मिलने के कारण यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई और बोर्ड के साथ विवाद भी खड़ा हो गया. इतना ही नहीं विजय की यह फिल्म ऑनलाइन लीक भी हो गई, जिसके बाद तमिल सिनेमा के कई बड़े सितारों ने डिजिटल पायरेसी के खिलाफ एकजुट होकर आवाज अपनी उठाई, जिसकी वजह से फिल्म लीक में शामिल लोगों को गिरफ्तार भी किया गया.
यह भी पढ़ें: Raja Shivaji Vs Ek Din… बॉक्स ऑफिस पर किसका दबदबा, कैसा है दोनों फिल्मों का हाल?
कब रिलीज होगी ‘जन नायकन’
हालांकि, अब उम्मीद की जा रही है कि थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ 22 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. इस मूवी को रिलीज होने के बाद तमिलनाडु और प्रमुख विदेशी बाजारों में काफी बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. आपको बता दें कि थलपति विजय का जन्मदिन 22 जून को पड़ता है, जिसकी वजह से यह उम्मीद लगाई जा रही है. दरअसल, आज तक विजय की कोई भी फिल्म उनके जन्मदिन पर रिलीज नहीं हुई है. हालांकि, फिल्म मेकर्स की ओर से अभी तक मूवी से रिलीज से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है.
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
3 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
3 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
4 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
4 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
6 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
14 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
15 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
19 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
20 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines