Thalapathy Vijay Car Number: थलापति विजय इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक विजय को लेकर बातें हो रही हैं. इस बीच अब लोगों के बीच बातें हो रही हैं कि विजय ने पहले से ही सीएम बनने की तैयारी कर रखी थी. इसके पीछे की वजह एक वीडियो है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
थलापति विजय की कार का वीडियो वायरल
दरअसल, इंटरनेट पर थलापति विजय की कार का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि कार का वीडियो वायरल होन से सीएम बनने का क्या कनेक्शन है? तो आपको बता देते हैं कि इस वीडियो में विजय की कार का नंबर वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों का कहना है कि विजय ने इसका हिंट पहले ही दे दिया था.
फैंस ने लगाए कयास
सोमवार (4 मई) को विधानसभा चुनावों में TVK की शानदार परफॉर्म किया, जिसके बाद अब फिल्म GOAT का ये एक छोटा सा क्लिप वायरल हो गया है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस क्लिप में विजय एक कार चला रहे हैं, जिसका नंबर TN 07 CM 2026 है. इस नंबर प्लेट पर CM देखकर फैंस ने कयास लगाए हैं कि विजय पहले ही इशारा दे चुके थे कि उनका भविष्य क्या होने वाला है.
विजय की राजनीति में एंट्री
लोगों का कहना है कि विजय ने पहले ही बता दिया था कि क्या होने वाले है, लेकिन इस पर अब लोगों का ध्यान गया है. इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद विजय के कोस्टान प्रेमगी अमरेन ने भी कथित तौर पर तमिलनाडु की राजनीति में विजय की ग्रैंड एंट्री का इशारा दिया था. उस समय उनका कहना था कि मैं साल 2026 में उन्हें वोट दूंगा और मैं आपको गारंटी देता हूं कि विजय 2026 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे.
2024 में लॉन्च की थी पार्टी
अब लोगों ने इन सभी कड़ियों को जोड़ा है और लोगों का कहना है कि विजय ने पहले ही इसकी ओर इशारा कर दिया था, लेकिन लोगों ने समझने में देर कर दी. बता दें कि विजय ने फरवरी 2024 में अपनी पार्टी टीवीके लॉन्च की थी. उस समय यह चर्चा थी कि विजय 2026 के विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. TVK लॉन्च करने के सात महीने बाद ही उनकी फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT)’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें- ‘आलीशान घर, लग्जरी गाड़ियां…’, Trisha Krishnan के पास है करोड़ों की जायदाद
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
42 mins agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
3 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
6 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
6 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
23 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines