हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

10 की उम्र में डेब्यू, पिता से बगावत, फैन संग रचाई शादी; आज इंडस्ट्री का हाईएस्ट पेड सुपरस्टार

Thalapathy Vijay Birthday Special: बीस्ट, कैथी, मास्टर और लियो जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुके एक्टर थलापति विजय का आज जन्मदिन है। जानते हैं उनसे जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स।

विज्ञापन

Thalapathy Vijay Birthday Special: इंडस्ट्री में आना और अपने सपनों को पूरा करना हर किसी के बस की बात नहीं होती। वो भी तब जब पेरेंट्स आपके सपनों के खिलाफ हो। कुछ ऐसा ही हुआ था जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने जो आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री में थलापति विजय के नाम से फेमस हो चुके हैं। विजय आज अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 1974 में चेन्नई में जन्मे विजय ने महज 10 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में एक्टिंग शुरू की थी। हालांकि उनके इस प्रोफेशन के पिता सख्त खिलाफ थे। बता दें कि विजय के पिता एस ए चंद्रशेखर जाने-माने डायरेक्टर थे। इसके बावजूद वो नहीं चाहते थे कि उनका बेटा फिल्मों में करियर बने। हालांकि अपने पिता की जिद को दरकिनार करते हुए विजय ने इंडस्ट्री में एंट्री की और आज वो जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने का सपना अक्सर लोग देखते हैं।

18 साल की उम्र में किया डेब्यू

थलापति विजय ने बतौर लीड एक्टर डेब्यू 18 साल की उम्र में किया था। उनकी पहली फिल्म ‘नालया थीरपू’ साल 1992 में रिलीज हुई थी। हालांकि इस फिल्म से विजय एक्टर तो बन गए लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसके बाद विजय ने लगातार तीन फिल्में की और तीनों ही फिल्में सुपरहिट साबित हुईं। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने सिर्फ साउथ में नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। एक्टर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा वो प्रियंका चोपड़ा के साथ भी काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 विवादों में, एल्विश से थप्पड़ खाने वाला रोते-रोते बोला-मुझे क्यों निकाला?

विज्ञापन

हाईएस्ट पेड एक्टर्स में शुमार

इंडस्ट्री में आने के बाद थलापति विजय ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आलम ये है कि उनकी कई सुपरहिट फिल्मों के बॉलीवुड में हिंदी रीमेक बन चुके हैं। आज विजय साउथ इंडस्ट्री के हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय ने फीस के मामले में सुपरस्टार रजनीकांत को भी पीछे छोड़ दिया है। एक्टर ने 64 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वहीं लड़किया उनकी शुरू से दीवानी रही हैं।

फैन को बनाया जीवनसाथी

आपको जानकर हैरानी होगी कि थलापति विजय ने अपनी ही फैन को जीवनसाथी बनाया है। जहां पर्दे पर उन्होंने कई हसीनाओं संग इश्क फरमाया है तो वहीं रियल जिंदगी में उनका दिल एक आम सी लड़की पर आ गया। क्रिश्चियन विजय ने अपनी हिंदू फैन संगीता के साथ शादी रचाई है। आज दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। वहीं दोनों के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola