Thalapathy Vijay: इन दिनों साउथ की फिल्मों का जलवा हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। जहां बॉलीवुड की फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। वहीं, साउथ के एक सुपरस्टार ने बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम का डंका बजा रखा है।
इनकी एक-दो फिल्में नहीं बल्कि 7 फिल्में ने 200 से ज्यादा करोड़ का कलेक्शन किया और हालिया रिलीज ने भी बॉक्स ऑफिस लूट लिया। जी हां, कुल मिलाकर दर्शको पर भी उनकी फिल्मों का जादू साफ देखा जा सकता है। आइए जानते हैं इन सुपरस्टार के बारे में…
यह भी पढ़ें- Priyanka के जैसा टेलेंट और Kareena के जैसे… Kartik Aaryan की गर्लफ्रेंड की होनी चाहिए ये खूबियां
बॉक्स ऑफिस पर हुई नोटों की बारिश
दरअसल, हम बात कर रहे है साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की, जिनकी एक-दो नहीं बल्कि सात फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कमाई की है। हाल ही में एक्टर की फिल्म ‘लियो’ भी रिलीज हुई है, जो दर्शको को बेहद पसंद आ रही है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 10 दिनों में ही 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म में विजय ने बेहद शानदार काम किया है। इसके साथ ही उनके साथ इस फिल्म में तृषा कृष्णन ने भी अहम रोल प्ले किया है। साथ ही इस फिल्म में संजय दत्त भी अहम रोल में है।
सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली तमिल फिल्म
बता दें कि थलापति विजय की फिल्म लियो इस साल की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। ‘लियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है और अब ये फिल्म रजनीकांत की ‘जेलर’ और विक्रम की ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ को भी पछाड़ चुकी है। इसी के साथ इन दिनों थलापति विजय लोगों की पसंद बने हुए है। हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है और उन्हें बेहद पसंद कर रहा है।
200 करोड़ कमाने वाली फिल्में
बता दें कि साल 2017 में ‘मर्सल’ (Mersal) रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस से 220 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसके बाद साल 2018 में विजय की फिल्म सरकार (Sarkar) ने बॉक्स-ऑफिस पर 252 करोड़ रुपये कमाए। फिर साल 2019 में विजय की ‘बिगिल’ (Bigil) ने 295 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके बाद साल ‘मास्टर’ ने 223 करोड़ रुपए की कमाई की। इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद साल 2022 में विजय की फिल्म ‘बीस्ट’ ने 216 करोड़ रुपए कमाए और साल 2023 में उनकी फिल्म वरिसु ने 297 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अगर उनकी इन सभी फिल्मों के कलेक्शन को एक साथ जोड़ा जाए तो उन्होंने अब तक 1503 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
34 mins agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 hr agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
2 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
19 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
21 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
22 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines