TV Shows Going to Off Air: टीवी पर अक्सर ही नए शोज दस्तक देते हैं। कुछ शोज ऐसे होते हैं, जो सालों तक दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। अब राजन शाही के शो ‘अनुपमा’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को देख लीजिए जो पिछले कई साल से दर्शकों का लगातार मनोरंजन करते आ रहे हैं। वहीं कुछ शो ऐसे हैं, जिन्हें टीवी पर आए कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन TRP की लिस्ट में ये शो अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। यही वजह है कि अब मेकर्स भी इन शो पर जल्द ही ताला लगाने का विचार कर रहे हैं। आइए लिस्ट पर डालते हैं नजर जिनमें वो शोज शामिल हैं, जो जल्द ही बंद हो सकते हैं।
तेरी मेरी डोरियां
स्टार प्लस का शो ‘तेरी मेरी डोरियां’ कभी दर्शकों का फेवरेट हुआ करता था। शो में साहिबा और अंगद बरार की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती थी लेकिन जब से शो में लीप आया है, तब से ये टीआरपी की रेस में लगातार पिछड़ता जा रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो ये शो जल्द ही बंद हो सकता है।
प्यार का पहला अध्याय शिव शक्ति
अर्जुन बिजलानी टीवी के पॉपुलर फेस हैं। उनके अधिकतर शो दर्शकों को पसंद आते रहे हैं लेकिन उनका ये नया शो प्यार का ‘पहला का अध्याय शिव शक्ति’ कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। शो की टीआरपी भी कम हो चुकी है। इस शो को कुछ ही हफ्तों में बंद कर दिया जाएगा।
ये हैं चाहतें
स्टार प्लस का शो ‘ये हैं चाहतें’ जब शुरू हुआ था तब दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था, लेकिन अब ये शो दर्शकों के बीच खास पॉपुलर नहीं हो पा रहा है। जल्द ही शो को बंद किया जा सकता है।
सुहागन
कलर्स टीवी का शो ‘सुहागन’ शुरू में काफी हिट हुआ था, लेकिन अब इस शो की टीआरपी भी गिरती जा रही है। जब से शो में नए किरदारों की एंट्री हुई है, शो का बुरा हाल हो रहा है। जल्द ही शो बंद हो सकता है।
कृष्णा मोहिनी
टीवी पर कुछ ही महीने पहले शुरू हुआ टीवी शो ‘कृष्णा मोहिनी’ भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। खबर है कि मेकर्स जल्द ही शो को बंद करने का प्लान कर रहे हैं।
डोरी
कलर्स के शो ‘डोरी’ का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा है। जब ये शो शुरू हुआ था, तब दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था। लेकिन अब शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। मेकर्स पूरी कोशिश में हैं कि शो अच्छा चले लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है।
श्रीमद रामायण
बात जब रामायण की आती है तो रामानंद सागर की ‘रामायण’ याद आ जाती है। हालांकि धार्मिक शो कई आए जिन्हें पसंद किया गया। ‘श्रीमद रामायण’ भी यही सोचकर बनाया गया था कि लोगों को शो पसंद आएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। खबर है कि सोनी टीवी के इस शो को जल्द ही बंद किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: जिस गली बॉय का किरदार निभा रणवीर ने बटोरी तारीफें, अब बिग बॉस में दिखाने आ रहा जलवा
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 hr ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
2 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
3 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
5 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
15 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
16 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
17 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
17 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines