बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti sanon) की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) वैलेंटाइन वीक के मौके पर सिनेमाघरों में आज, 9 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। फिल्म के साथ ही स्टार कास्ट की फीस को लेकर भी काफी बज बना हुआ है।
आपको बता दें कि इस फिल्म में कृति एक रोबोट का रोल प्ले कर रही हैं, जिससे शाहिद कपूर प्यार कर बैठते हैं। दोनों पर्दे पर पहली बार ऑनस्क्रीन दिखाई दिए हैं। इस बीच शाहिद और कृति समेत फिल्म की बाकी स्टार कास्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जिसमें बताया गया है कि ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के लिए किस स्टार ने कितनी फीस ली है।
https://twitter.com/itscinemaas/status/1755837766934630586
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)
सबसे पहले बात करते हैं शाहिद कपूर की। फिल्म में फीस के नाम पर उनका नाम टॉप पर है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबकि, फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के लिए एक्टर ने 25 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। उनकी फीस बाकी स्टार्स के मुकाबले सबसे ज्यादा है।
कृति सेनन (Kriti sanon)
एक्ट्रेस कृति सेनन फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में रोबोट का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने भी मोटी फीस चार्ज की है। रिपोर्ट के मुताबिक, कृति ने इस फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है।
डिपंल कपाड़िया (Dimple Kapadia)
फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में डिंपल कपाड़िया भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में अपने किरदार के लिए एक्ट्रेस ने 70 लाख रुपए की फीस चार्ज की है।
धर्मेंद्र (Dharmendra)
इस लिस्ट में एक्टर दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म के लिए धर्मेंद्र ने 60 लाख रुपए की फीस चार्ज की है।
अन्य स्टार कास्ट
फिल्म में राकेश बेदी, राजेश कुमार, अनुभा फतेहपुरिया समेत अन्य सह कलाकार भी हैं, जिन्होंने कथित तौर पर अपने किरदार के लिए करीब 10-20 लाख रुपए की फीस चार्ज की है। हालांकि फिल्म की प्रोडक्शन टीम के लिए कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें : ‘उम्र 73 साल, 40 मिनट का रोल, मिले 40 करोड़’; जानें Lal Salaam में कौन है सुपरस्टार?
पहली बार साथ दिखे शाहिद-कृति
आपको बता दें कि फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी पहली बार साथ में दिख रही है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों का पॉजीटिव रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म में जान्हवी कपूर ने भी स्पेशल अपीयरेंस दिया है। कॉमेडी, लव और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में शाहिद कपूर ने शानदार परफॉर्मेंस दी है। वहीं कृति सेनन ने रोबोट का किरदार निभाने के लिए अपनी जान फूंक दी है। फिल्म को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लेगी।
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
22 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines