Why to watch TBMAUJ: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (Teri Baaton Mein Aesa Uljha Jiya) रिलीज होने में बस दो दिन बचे हैं। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तब से ही फैंस इसे देखने के लिए उत्साहित हैं। ये फिल्म रोबोट और इंसान की लव स्टोरी का अलग एंगल दर्शाती है। ट्रेलर देखकर अंदाजा लग जाता है कि फिल्म में रोमांटिक एंगल के साथ-साथ सस्पेंस और ड्रामा का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म में रोमांस है, सस्पेंस है फैमिली ड्रामा है। साथ ही इसमें और ऐसा क्या है जो फिल्म देखने को आपको मजबूर कर देगा। इसके बारे में हम आपको आगे बताते हैं।
शाहिद का रोल
अभी तक बॉलीवुड में शाहिद (Shahid Kapoor) को ज्यादातर अलग रोल में देखा गया है। दर्शकों को उनका एग्रेसिव, एक्शन मोड ही पर्दे पर देखने को मिला है। इस फिल्म में शाहिद की बिल्कुल अलग छवि दर्शकों को देखने को मिलेगी। ऐसे में शाहिद का सॉफ्ट एंगल उनके लुक को और ज्यादा इम्प्रेसिव बनाएगा। शाहिद का ये नया अंदाज काफी रोचक होने वाला है।
AI रोबोट
कृति फिल्म में AI रोबोट का रोल प्ले करेंगी। कृति सिफरा नाम की लड़की के किरदार में नजर आएंगी। उनका ये रोल काफी अलग और यूनिक है। जिसे देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।
रोबोट और साइंटिस्ट के बीच की लव स्टोरी
ये कोई आम लव स्टोरी नहीं है। रोबोट और साइंटिस्ट के बीच की अनोखी कहानी है। फिल्म में रोबोट को साइंटिस्ट से प्यार हो जाता है, अब तक आपने ज्यादातर इंसान की लव स्टोरी देखी है। इसमें रोबोट और साइंटिस्ट का अनोखा प्यार दर्शकों को इम्प्रेस करेगा। ये फिल्म रोमांस और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का है।
फिल्म के गाने
खासकर फिल्म के गानो में भी शाहिद और कृति का रंगीन मिजाज देखने को मिल रहा है। फिल्म के ट्रैक से लेकर बैकग्राउंड म्यूजिक हर चीज शानदार है जो आपका उत्साह बांधे रखेगी और आप कभी भी
उबाऊ महसूस नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें-TBMAUJ Advance Booking: एडवांस बुकिंग में शाहिद-कृति की फिल्म ने मचाया धमाल
फैमिली ड्रामा
पहली बार होगा कि कृति शाहिद के साथ किसी फिल्म में नजर आएंगी। ऐसे में दोनों की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमेस्ट्री देखना भी अद्भुत है। इस फिल्म में लड़के के घरवालों के फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा। तो ऐसे में फिल्म की कहानी को यंगस्टर्स से लेकर पुरानी जेनरेशन भी खुद से जोड़ पाएगी।
https://twitter.com/itscinemaas/status/1755162156235100502
क्या कहती है फिल्म की एडवांस बुकिंग?
फिल्म की एडवांस बुकिंग की अगर बात करें तो इसने पहले दिन ही बंपर कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 22 हजार से ज्यादा टिकट बेचे हैं और 45.55 लाख का कारोबार किया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकडे़ इसलिए भी तेजी से बढ़ रहे हैं क्योंकि ये वैलेंटाइन को मौके पर रिलीज हो रही है तो ऐसे में फैंस इसे देखने के लिए और उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद की अगली फिल्म की अगर बात करें तो ये पीरियड ड्रामा होगी। वहीं कृति की अगली फिल्म दो पत्ती है। हाल ही में इसकी शूटिंग पूरी हो गई है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
15 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
16 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
18 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
19 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
20 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines