Tere Ishk Mein Box Office Day 1 Prediction: धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ फिल्म आज यानी 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. मेकर्स ने फिल्म का जब से ट्रेलर जारी किया है, तभी से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. धनुष की ‘रांझणा’ की तरह ही इस फिल्म का भी बज ऑडियंस में बना हुआ है. फिल्म में कृति सेनन और धनुष की जोड़ी पहली बार ऑडियंस को देखने को मिलेगी. फिल्म के रिलीज से पहले ही फिल्म के गाने भी काफी पॉपुलर हो गए हैं. वहीं अब फिल्म की पहले दिन की कमाई का प्रीडिक्शन भी सामने आ गया है. चलिए जानते हैं पहले दिन ‘तेरे इश्क में’ कितनी कमाई कर सकती है?
फिल्म की एडवांस बुकिंग
धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक फिल्म ‘तेरे इश्क में’ तमिल और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज हो रही है. इस फिल्म को हिंदी फैंस और साउथ फैंस का फायदा मिल सकता है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 5.64 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म के शो 13635 बुक हो चुके हैं. वहीं एडवांस बुकिंग में टिकट बेचने की बात की जाए तो अब तक फिल्म के 2,40,780 टिकट बेचे जा चुके हैं.
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: 120 Bahadur की रफ्तार में लगातार गिरावट, 7वें Masti 4 ने लूटा बॉक्स ऑफिस
पहले दिन कितनी कर सकती है कमाई?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन ‘तेरे इश्क में’ 9 से 11 करोड़ के बीच बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो धनुष के लिए ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर फिल्म बन जाएगी. इससे पहले साल 2013 में आई धनुष और सोनम कपूर की ‘रांझणा’ ने पहले दिन 5-6 करोड़ के बीच में बिजनेस किया था. वहीं ‘तेरे इश्क में’ ने तो इतनी कमाई एडवांस बुकिंग में ही कर ली है. आंकड़ों के हिसाब से तो लग रहा है कि ‘तेरे इश्क में’ ‘रांझणा’ को पीछे छोड़ सकती है.
यह भी पढ़ें: Tere Ishq Mein से पहले OTT पर देखें 2 घंटे 20 मिनट की रोमांटिक फिल्म, लव स्टोरी देख निकल पड़ेंगे आंसू!
कृति सेनन और धनुष की जोड़ी
आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी ‘तेरे इश्क में’ का जब से पहला पोस्टर जारी किया गया था, तभी से फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर खलबली मच गई थी. ‘रांझणा’ के बाद अब ‘तेरे इश्क में’ फिल्म में ऑडियंस को धनुष रोमांटिक आशिक के रोल में नजर आने वाले हैं. वहीं कृति सेनन के साथ धनुष की जोड़ी को पसंद भी किया जा रहा है. अब रिलीज के बाद ही देखने को मिलेगा कि ये फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतर पाती है या नहीं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines