Tere Ishk Mein X Review: धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक फिल्म ‘तेरे इश्क में’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. मेकर्स ने जब से इस फिल्म का पोस्टर जारी किया था तभी से फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी. आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही पब्लिक का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला. वहीं अब फिल्म फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इसके साथ ही फिल्म को लेकर पब्लिक का पहला रिएक्शन भी सामने आ गया है. चलिए जानते हैं ऑडियंस को फिल्म कैसी लगी?
क्या बोली ऑडियंस?
कृति सेनन और धनुष की जोड़ी ट्रेलर में ही काफी जबरदस्त लगी. आनंद एल राय की ‘रांझणा’ जैसा ही पुराना फील लेकर आई ‘तेरे इश्क में’ को ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. पहला शो देखने वाली ऑडियंस अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म का रिव्यू शेयर कर रही है. एक यूजर ने लिखा, ‘तेरे इश्क में फिल्म में धनुष शानदार लगे. कृति सेनन की एक्टिंग भी कमाल की लगी. आनंद एल राय इस फिल्म से इंडस्ट्री में अपनी वापसी कर रहे हैं.’
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘फिल्म में धनुष और कृति सेनन का शानदार अभिनय लगा. रोमांटिक दर्द भरी कहानी देखकर मजा आ गया. ये फिल्म फुल पैसा वसूल है.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘तेरे इश्क में का पहला पार्ट काफी अच्छा है. धनुष और कृति सेनन साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं. विजुअल्स और स्क्रीनप्ले कमाल का है. ए आर रहमान के गानों ने पॉजिटिविटी दी. फिल्म का दूसरा पार्ट काफी इंपोर्टेंट है.’
चौथे यूजर ने लिखा, ‘ये फिल्म इस साल का सबसे बड़ा तूफान है. फिल्म में रोमांस, जुदाई, दर्द और प्यार भरे गाने सुनने को मिले. कहानी भी दिल को छू जाने वाली है. इस फिल्म को देखकर दर्शक अपनी सीट से चिपक जाएंगे. सभी एक्टर्स ने अपने किरदार को काफी अच्छे से निभाया है. शंकर के रूप में धनुष और मुक्ति के रूप में कृति सेनन काफी अच्छे लगे. कुल मिलाकर आनंद एल राय ने इस फिल्म से अपनी शानदार वापसी की है.’
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘तेरे इश्क में साल 2025 की सबसे ज्यादा भावुक कर देने वाली कहानी है. फिल्म में रोंगटे खड़े कर देने वाले पल देखने को मिलेंगे. वहीं फिल्म का क्लाइमेक्स फिल्म की जान है. धनुष और कृति सेनन ने अपने किरदार को बेहतरीन ढंग से निभाया है. अपनी शानदार एक्टिंग के लिए दोनों ही अवॉर्ड के हकदार हैं. इस फिल्म को पांच में से चार स्टार मिलते हैं.’
यह भी पढ़ें: Tere Ishk Mein Teaser: ‘इश्क में जो मर जाते हैं…’, कृति सेनन के लिए जुनूनी धनुष, दिखी इंटेंस केमिस्ट्री
फिल्म की कास्ट
फिल्म कहानी में दर्शकों को प्यार और जुनून की दमदार कहानी देखने को मिलेगी. वहीं पहली बार धनुष और कृति सेनन एक साथ स्क्रीन पर नजर आए हैं. दोनों की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया जा रहा है. आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कृति सेनन और धनुष के साथ-साथ प्रकाश राज, सुशील दहिया और माहिर मोहिउद्दीन भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 hr agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
2 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
4 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
6 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
8 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines