हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2 घंटे 27 मिनट की फिल्म, जो पहले ही दिन बनी 2025 की बड़ी हिट! हीरो ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये साल काफी अच्छा साबित हो रहा है. 2025 में एक्शन से लेकर रोमांटिक फिल्मों तक ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है. वहीं हाल ही में रिलीज हुई 2 घंटे 27 मिनट की फिल्म की भी शुरुआत धमाकेदार हुई है.

विज्ञापन
फिल्म ने की ताबड़तोड़ ओपनिंग

साल 2025 फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी खास रहा. इस साल कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हुईं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की हैं. इस लिस्ट में एक्शन, रोमांस और थ्रिलर फिल्में शामिल हैं. वहीं साल के जाते-जाते भी थिएटर्स में बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. हाल ही में 2 घंटे 27 मिनट की रोमांटिक फिल्म भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर इस साल की बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है. वहीं लीड एक्टर ने इस फिल्म से अपनी पुरानी फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ लिया है. जी हां हम बात कर रहे हैं ‘तेरे इश्क में’ फिल्म की.

पहले ही दिन लूटा बॉक्स ऑफिस

धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ फिल्म कल यानी 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस लूट लिया. ओपनिंग डे पर ही 16.50 करोड़ की कमाई कर इस रोमांटिक फिल्म ने अपनी जगह साल 2025 की हिट फिल्मों की लिस्ट में पक्की कर ली है. रिलीज से पहले इस फिल्म को आनंद एल राय की साल 2013 में आई ‘रांझणा’ फिल्म का सीक्वल बताया जा रहा था, हालांकि फिल्म की कहानी ‘रांझणा’ से बिल्कुल अलग है.

यह भी पढ़ें: BO Collection: Tere Ishk Mein ने ओपनिंग डे पर मेकर्स को किया मालामाल, जानें कितने छापे नोट

विज्ञापन

धनुष ने अपनी ही फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड

रिलीज से पहले ही इस फिल्म का ऑडियंस में काफी बज बना हुआ था. एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने 5.64 करोड़ की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया था. इसके बाद से ऑडियंस के बीच इस फिल्म का क्रेज और बढ़ गया था. अब जब फाइनली फिल्म रिलीज हो चुकी है तो इसे पहले दिन ही ऑडियंस का खूब प्यार मिला. कमाई के मामले में धनुष ने अपनी ही हिंदी फिल्म ‘रांझणा’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: Tere Ishk Mein X Review: प्यार और जुनून की कहानी लेकर आए धनुष-कृति सेनन, फिल्म देख क्या बोली पब्लिक?

विज्ञापन

फिल्म बनी साल की बिग ओपनर

साल 2013 में रिलीज हुई आनंद एल राय की फिल्म ‘रांझणा’ ने पहले दिन 5.12 करोड़ की कमाई की थी. वहीं अब तेरे इश्क में ने इतनी कमाई तो एडवांस बुकिंग में ही कर ली थी. ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत करने के बाद अब वीकेंड पर भी ये फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली है. अगर फिल्म की कमाई का ग्राफ ऐसा ही रहा तो ‘तेरे इश्क में’ इस साल की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है. हालांकि अभी भी कृति सेनन और धनुष की ‘तेरे इश्क में’ फिल्म इस साल की बिग ओपनर फिल्म बन चुकी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola