BO Collection: Tere Ishk Mein ने दूसरे दिन भी की बंपर कमाई, Gustakh Ishq का भी जान लें हाल

Tere Ishk Mein Vs Gustakh Ishq Box Office Collection Day 2: धनुष की ‘तेरे इश्क में’ और विजय वर्मा की ‘गुस्ताख इश्क’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. ‘तेरे इश्क में’ ने दूसरे दिन भी बंपर कमाई की. वहीं ‘गुस्ताख इश्क’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली.

Tere Ishk Mein Vs Gustakh Ishq Box Office Collection Day 2

Tere Ishk Mein Vs Gustakh Ishq Box Office Collection Day 2: धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ और विजय वर्मा की ‘गुस्ताख इश्क’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 2 दिन हो गए हैं. धनुष की फिल्म जहां बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी बंपर कमाई कर रही है, वहीं विजय वर्मा की ‘गुस्ताख इश्क’ की कमाई में दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली. ‘तेरे इश्क में’ ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई करने के बाद वीकेंड पर भी अपनी पकड़ बनाए रखी है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

‘तेरे इश्क में’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ ने दूसरे दिन 17 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 27.92% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 12.08%, दोपहर के शो 26.60%, शाम के शो 29.25% और रात के शो 43.74% रहे. मूवी ने भारत में दो दिनों में 33 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

‘गुस्ताख इश्क’ का कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की ‘गुस्ताख इश्क’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. इसके साथ ही दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 45 लाख का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 10.24% रही. सुबह के शो 4.40%, दोपहर के शो 9.78%, शाम के शो 11.33% और रात के शो 15.43% रहे. फिल्म ने अब तक भारत में 95 लाख का बिजनेस ही किया है.

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की कास्ट

‘तेरे इश्क में’ फिल्म में कृति सेनन और धनुष की जोड़ी फैंस को काफी अच्छी लग रही है. इसके साथ ही डायरेक्टर आनंद एल राय ने इस फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक किया है. फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के गानों तक, हर चीज को काफी पसंद किया जा रहा है. इसके साथ ही ‘गुस्ताख इश्क’ में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की जोड़ी भी ऑडियंस को पहली बार स्क्रीन पर देखने को मिल रही है. हालांकि इस फिल्म को ऑडियंस का ज्यादा प्यार नहीं मिल पा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ