Akhanda Hindi Trailer: शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होगी, इससे ठीक पांच दिन पहले हिंदी सिनेमा के पर्दे पर एक ऐसा किरदार आ रहा है, जिसे देखकर सच (Nandamuri Balakrishna) में हिल जाएंगे।
साल 2021/2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों (Telugu hit film Akhanda) में से एक, अखंडा के हिंदी भाषा के डब पर डालें पहली नजर ।
पेन स्टूडियोज के निर्माता ‘डॉ. जयंतीलाल गडा’ और ‘साजिद कुरैशी’ और निर्देशक ‘बोयापति श्रीनू’ की यह एक्शन फिल्म 20 जनवरी को हिंदी में रिलीज होने के लिए तैयार है। दिसंबर 2021 को डेब्यू करने के बाद, इसने बॉक्स ऑफिस पर ₹120.8 करोड़ ($14.6M) की कमाई की, इसके कारण यह नंदमुरी बालकृष्ण की अब तक की (Blockbuster Hit Akhand) सबसे बड़ी फिल्म बन गई। ‘अखंडा’ डिज़्नी+ हॉटस्टार पर भी एक बहुत बड़ी हिट थी।
तेलुगु हिट रह चुकी फिल्म ‘अखंडा’
बहुत प्रत्याशा के बाद, हिंदी-बाजार के दर्शकों को अब 20 जनवरी 2023 को स्क्रीन पर अखंड (हिंदी) (Akhand To Be Release in Hindi) के रूप में हाई वोल्टेज एंटरटेनर फिल्म एक बार फिर देखने को मिलेगी। फिल्म की हाइलाइट में नंदमुरी का अघोरी अंदाज में गेटअप है, जो इस एक्शन फिल्म का बेहद अहम हिस्सा है। फिल्म में प्रज्ञा जायसवाल, जगपति बाबू और श्रीकांत अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। यह 2021 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म है। वहीं, बालकृष्ण के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है।
एक इंटरव्यू के दौरान डॉ. जयंतीलाल गड़ा ने कहा कि, “पिछले साल ने यदि हमें कुछ सिखाया है तो वह ये है कि दर्शक बड़े पैमाने पर मनोरंजक और विज़ुअल स्पेक्टकल फिल्म के लिए तरस रहे हैं जो थिएटर देखने के लायक हो । हमें विश्वास है कि ‘अखंडा’ एक ऐसी फिल्म है जिसे विभिन्न भाषाओं के मार्किट में खरीदार मिलेंगे और नंदमुरी बालकृष्ण के प्रशंसक और फिल्म द्वारा प्रदान किए जाने वाले एक्शन और मनोरंजन को देखते हुए यह कहना सही होगा कि इस फिल्म में पैन-इंडिया अपील है।”
और पढ़िए –Pathaan: दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग इस दिन से होगी शुरू
कुत्ते और पठान के बीच अखंडा
जनवरी में सिर्फ दो चर्चित हिंदी फिल्में कुत्ते और पठान सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही हैं, जो दर्शक खींच सकती हैं। कुत्ते 13 जनवरी और पठान 25 जनवरी को आ रही है। ऐसे में 20 जनवरी को आ रही अखंडा इस गैप को भरने का काम कर सकती है। पिछले कुछ महीनों से साउथ की फिल्मों ने हिंदी बेल्ट में जिस तरह से कमाई के रिकॉर्ड बनाये हैं, वो भी अखंडा के लिए फेवर में काम कर सकता है। वहीं, मल्टीप्लेक्स मालिक भी इसको लेकर उत्साहित हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
5 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
6 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
7 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
8 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
9 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines