Yuzvendra Chahal, Shefali Bagga: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक चहल को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. इंटरनेट पर यूजी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिग बॉस 13 की मशहूर कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा के साथ नजर आए. इस वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई और हर कोई दोनों को लेकर बातें करने लगा.
शेफाली बग्गा के साथ दिखे चहल
दरअसल, यूजी चहल को हाल ही में बिग बॉस 13 की मशहूर कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा के साथ डिनर के बाद एक साथ देखा गया. दोनों का एक वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, तो सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगी. दोनों का नाम एक-दूसरे से जोड़ा जाने लगा. यूजर्स और फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है?
चहल और महवश
इंटरनेट पर यूजी और शेफाली का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि चहल ब्लैक शर्ट और नीली फेड जींस में हैं और शेफाली ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में आई हैं. एक तरफ तो यूजी को लेकर चर्चा हो रही है कि चहल और महवश ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.
इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो
इस बीच अब यूजी का शेफाली के साथ नजर आना एक अलग ही चर्चा का विषय बन गया. यूजी और महवश को लेकर पहले कहा जा रहा था कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ है, लेकिन अब ऐसा सुनने में आया है कि दोनों के बीच अनबन है, जिसके चलते दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इस बीच शेफाली का चहल के साथ होना लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर गया.
धनश्री वर्मा से हो चुके हैं अलग
गौरतलब है कि कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से अलग होने और तलाक के बाद से चहल की पर्सनल लाइफ लगातार सुर्खियों में छाई हुई है. धनश्री से अलग होने के बाद से ही चहल का नाम महवश के साथ जोड़ा जा रहा था, लेकिन अब पूरा मामला ही उल्टा होता नजर आ रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले पर चहल या शेफाली क्या रिएक्शन देते हैं?
यह भी पढ़ें- कौन हैं विज्ञान माने? जिन्होंने पलाश मुच्छल को लेकर किए बड़े दावे, स्मृति मंधाना से क्या रिश्ता
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
1 day agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
2 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 days agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
3 days agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
4 days agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
4 days agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
4 days agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच
5 days agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स
5 days agoमाही विज या उदिति सिंह... कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines