Who is William Ishmael: पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट को लेकर सुनने में आया है कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक यही चर्चा हो रही है. इस बीच अब जेनिफर विंगेट के होने वाले पति के बारे में भी लोग जानना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं विलियम इश्माएल?
कौन हैं विलियम इश्माएल?
जेनिफर विंगेट के रूमर्ड बॉयफ्रेंड की बात करें तो विलियम इश्माएल सिंगापुर के एक बिजनेसमैन हैं, जो फिनटेक और ट्रेडिंग सेक्टर में काम करते हैं. इसके अलावा वो MHC Digital Group में डायरेक्टर ऑफ बिजनेस डेवलपमेंट एंड ट्रेडिंग की पोजिशन पर भी काम कर रहे हैं. हालांकि, वो अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं और सुर्खियों से दूर ही नजर आते हैं.
सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं
इतना ही नहीं बल्कि विलियम की अगर बात करें तो सोशल मीडिया पर भी उनकी ज्यादा एक्टिविटी नहीं दिखती. हाल ही में जेनिफर संग उनके डेटिंग रूमर्स सामने आए थे और शादी की भी चर्चा सुनने में मिली थी और अब कहा जा रहा है कि ये रूमर्ड कपल कल यानी गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में शादी करने वाला है.
विलियम इश्माएल और जेनिफर विंगेट
विलियम इश्माएल और जेनिफर विंगेट की बात करें तो दोनों रूमर्ड कपल बताया जा रहा है. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी ना तो अपना रिलेशन कंफर्म किया है और ना ही शादी की रूमर्स पर कोई बयान दिया है. अब देखने वाली बात होगी कि कल यानी गुरुवार को को दोनों की शादी होती है या फिर ये बस एक अफवाह ही निकलेगी. इसका पता अब समय के साथ लग जाएगा.
करण सिंग ग्रोवर से हुआ तलाक
जेनिफर की बात करें तो जेनिफर विंगेट की पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा में रही है. दरअसल, एक्ट्रेस ने कुछ साल तक डेटिंग करने के बाद 9 अप्रैल, 2012 को अपने ‘दिल मिल गए’ के को-स्टार करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. हालांकि, उनकी शादी दो साल के अंदर ही खत्म हो गई और 2014 में वो अलग हो गए थे. करण अब एक हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं और एक बेटी के पिता भी है.
यह भी पढ़ें- Jennifer Winget फिर बनने वाली हैं दुल्हन! क्या सच में तलाक के 12 साल बाद करेंगी शादी?
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
6 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
8 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
9 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
10 days ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
10 days agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines