Who is Saanvie Tallwar: टीवी से लेकर फिल्मी दुनिया तक कई विवाद सामने आते हैं. इस बीच अब टीवी सीरियल ‘ये कहां आ गए हम’ फेम सान्वी तलवार ने कई साल पहले एक्टर करण कुंद्रा के साथ हुए अपने एक-दूसरे को थप्पड़ मारने वाले बवाल पर बात की है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
सान्वी तलवार ने दिया बयान
दरअसल, सान्वी तलवार ने इस विवाद को याद करते हुए बताया है कि आखिर उनके और करण के बीच क्या हुआ था. टेली मसाला के साथ हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि मैं सेट पर करण से ज्यादा बात नहीं करती थी. मेरी ये बात करण सहित सेट के और लोगों को पसंद नहीं थी. इस वजह से डायरेक्टर्स मुझ पर मेल-जोल बढ़ाने के लिए दबाव बनाते थे, जो मुझे पसंद नहीं था.
क्या बोलीं सान्वी?
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि सेट पर एक सीन चल रहा था, जिसमें करण को किस करना था, लेकिन डायरेक्टर के बोलने के पहले ही करण ने किस कर लिया और उनके ऐसा करने के बाद मुझे बहुत गुस्सा आया. मैंने करण को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद वो वहां से चले गए, लेकिन 10-15 मिनट के बाद वापस लौटे और मुझे एक जोरदार थप्पड़ मारा.
करण ने थप्पड़ मारा- सान्वी
सान्वी ने बताया कि करण ने ना सिर्फ थप्पड़ मारा बल्कि उन्होंने मुझे बहुत भला बुरा भी कहा. उन्होंने आगे बताया कि इस हादसे के बाद करण ने सान्वी से कोई माफी नहीं मांगी, लेकिन एकता कपूर ने उनसे मांफी मांगी थी. उन्होंने एक्ट्रेस से माफी मांगने के साथ सीरियल के सेट पर वापस आने की गुजारिश की थी. इसके बाद सान्वी ने उनकी बात मानते हुए सेट पर वापसी कर ली थी.
कौन हैं सान्वी तलवार?
सान्वी तलवार की बात करें तो सान्वी तलवार एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और लेखिका हैं, जिन्हें ‘ये कहां आ गए हम’, ‘चंद्र नंदिनी’ और ‘अर्जुन’ जैसे धारावाहिकों में उनके कामों के लिए जाना जाता है. सान्वी हाल ही में अपने पुराने सह-कलाकार करण कुंद्रा पर लगाए गए बयानों के कारण चर्चा में आई हैं.
यह भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
1 day agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
2 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 days agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
2 days agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
3 days agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
3 days agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
4 days agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच
4 days agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स
4 days agoमाही विज या उदिति सिंह... कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines