हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कौन हैं जिया शंकर? Elvish Yadav के साथ जुड़ा नाम, सगाई की चर्चाओं के बीच जानें एक्ट्रेस की पूरी कहानी

सोशम मीडिया पर जिया शंकर इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. दरअसल एल्विश यादव ने स्टोरी शेयर करते हुए जिया शंकर के इंस्टा अकाउंट को टैग भी किया है और लिखा, ‘मैने प्यार को एक और मौका दिया है और मुझे मेरा प्यार मिल गया है.’ चलिए जानते हैं कि कौन हैं जिया शंकर

विज्ञापन
कौन हैं जिया शंकर (File Photo)

सोशल मीडिया स्टार जिया शंकर इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है, दरअसल बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विस यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल काफी तेज कर दी है. एल्विश यादव ने एक्ट्रेस जिया शंकर का हाथ थामे हुए एक फोटो शेयर किया है और लिखा है, मैने प्यार को एक और मौका दिया है और मुझे मेरा प्यार मिल गया है.’ आपको बता दें कि एल्विश ने स्टोरी शेयर करते हुए जिया शंकर के इंस्टा अकाउंट को  टैग भी किया है, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यह बात चलने लगी कि सोशल मीडिया स्टार एल्विश ने जिया से सगाई कर ली है.

यह भी पढ़ें: मीनाक्षी चौधरी का कटा पत्ता! ‘फोर्स 3’ में जॉन अब्राहम के साथ हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

कौन हैं  जिया शंकर ?

आपको बता दें कि जिया शंकर का जन्म 17 अप्रैल 1995 को हुआ था.  उन्होंने अपनी फिल्म करियर की शुरुआत साल 2013 में तेलुगु फिल्म Entha Andanga Unnave से की थी.  हालांकि,  जिया ने साल 2015 में छोटे पर्दे पर नजर आई थी.  दरअसल, जिया ने लव बाय चांस से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने क्वींस हैं हम , मेरी हानिकारक बीवी, काटेलाल एंड सन और लाल इश्क जैसे टीवी सीरियल में नजर आईं थी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: अब खुलेगा हर राज और सुलझेगा हर रहस्य! ‘फ्रॉम’ सीजन 4 इस दिन OTT पर देगी दस्तक, तारीख कर लें नोट

अभिषेक मल्हान के साथ भी जुड़ा था नाम

हालांकि, जिया शंकर को कलर्स टीवी पर आने वाला शो पिशाचिनी से पहचान मिली थी. आपको बता दें कि जिया ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री और मराठी फिल्मों  में भी काम कर चुकी है. इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के शो बिग बॉग ओटीटी में भी नजर आई है. दरअसल, शो के दौरान जिया का नाम यूट्यूबर अभिषेक मल्हान के साथ भी जुड़ा था. हालांकि जिया ने कुछ दिन पहले एक मिस्ट्री मैन के साथ फोटो शेयर किया था और कहा था कि उनकी जिंदगी में कोई है. वो अपने रिश्ते को निजी रखना चाहती हैं. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola