Where is Ramayan Jatayu Now: टीवी का पॉपुलर शो ‘रामायण’ और उसके किरदार आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. इस शो के हर एक किरदार ने लोगों का दिल जीता था. रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सीता माता की रक्षा के लिए एक किरदार ने अपने प्राण त्याग दिए थे. इस किरदार को निभाने वाला एक्टर आज कहां है? आइए जानते हैं उनके बारे में…
अभिनेता सुनील वर्मा
टीवी सीरियल ‘रामायण’ में जटायु और गरुड़ का किरदार बेहद अहम था. शो में सुनील वर्मा ने जटायु बनकर सीता-माता को बचाने के लिए सीधे रावण से टक्कर ली थी. हालांकि, रावण की शक्तियों के आगे उन्हें अपने प्राणों की बली देनी पड़ी थी. ये किरदार इतना इमोशनल था कि जब पर्दे पर आया था तो इसने हर किसी की आंखें नम कर दी थी.
लाइमलाइट और ग्लैमर से बेहद दूर
रामायण के इस एक्टर ने एक्टिंग से दूरी बना ली और छोटे-मोटे प्रोजेक्ट मेकिंग में लग गए. आज का समय ऐसा है, जब वो लाइमलाइट और ग्लैमर से बेहद दूर हैं. सुनील आज अपने इन्हीं छोटे प्रोजेक्ट्स से कुछ पैसा कमाकर अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब वो घर-घर में पॉपुलर थे.
सुनील ने की थी बेहद मेहनत
सुनील के इन किरदारों की बात करें तो उनके लिए ये बिल्कुल भी आसान नहीं था. गरुड़ और जटायु का किरदार निभाने के लिए काफी मेहनत लगी थी. दरअसल, टीवी शो ‘रामायण’ का गरुड़ और जटायु बनने के लिए उन्होंने एक खास तरह का कॉस्ट्यूम्स पहना था, जिसमें स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल भी किया गया था.
पिता भी थे एक्टर
हालांकि, उनकी शानदार एक्टिंग के बदौलत ही वो इतने पॉपुलर हो गए थे कि घर-घर में पहचाने जाने लगे थे, लेकिन अब वो गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं और ग्लैमर से दूर हैं. इसके अलावा अगर सुनील की बात करें तो एक्टिंग उन्हें विरासत में मिली थी. जी हां, उनके पिता भी एक अभिनेता थे, जिन्होंने बिमल रॉय की फिल्म ‘बंदिनी’ में डॉक्टर की भूमिका निभाई थी.
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 36 मिनट की वो फिल्म, जो 8 दिन में पहुंची 200 करोड़ के करीब, विदेशों में बज गया डंका
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
5 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
5 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
6 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
7 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
11 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines