दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला आज दुनिया में भले ही नहीं हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी उतनी ही है. उनके प्रशंसक आज भी उन्हें याद करते हैं. पुराने दिनों को याद करते हैं. शहनाज गिल आज भी उनके गम से उबर नहीं पाई हैं. वो उन्हें अपनी जिंदगी में काफी मिस करती हैं. ऐसे में अब टीवी शो ‘शक्तिमान’ फेम एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने उन्हें लेकर शॉकिंग दावा किया और कहा कि ‘दिल से दिल तक’ शो के सेट पर रश्मि देसाई और जैस्मिन भसीन के साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते थे.
दरअसल, वैष्णवी ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने सेट पर कलाकारों के व्यवहार को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ टीवी सीरियल ‘दिल से दिल तक’ में उनकी मां का रोल प्ले किया था और इस दौरान उनसे पूछा गया था कि क्या उनका सिद्धार्थ के साथ मजबूत रिश्ता था उन्होंने इस पर बात करते हुए इनकार किया और कहा कि शूटिंग के पहले दिन सिद्धार्थ उनसे मिले थे. तब उन्हें वो क्यूरियस और समझदार लगे थे.
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda की शादी का वीडियो OTT पर होगा स्ट्रीम? 60 करोड़ का मिला ऑफर!
असल जिंदगी में वैसे नहीं थे सिद्धार्थ शुक्ला- वैष्णवी
वैष्णवी ने इसी इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि ‘बिग बॉस’ में उनकी जो छवि दिखाई गई वो असल में वैसे नहीं थे. वैष्णवी ने कहा कि शो में उन्हें अच्छा और स्वीट दिखाया गया. शहनाज गिल के साथ उनकी क्यू लव स्टोरी को दिखाया गया, जिससे उनका मानना है कि कहानी का रुख बदल गया. एक्ट्रेस ने रश्मि देसाई और जैस्मिन भसीन के साथ एक्टर के व्यवहार को लेकर भी बात की. वैष्णवी बताती हैं कि जब वो रश्मि के बारे में बोलते थे और जो कुछ भी हो रहा था वो उन्हें परेशान करता था. एक्ट्रेस ने कहा कि वो यह नहीं कहती हैं कि रश्मि एकदम परफेक्ट हैं. वैष्णवी बताती हैं कि उन्होंने कभी रश्मि को सेट पर गलत व्यवहार करते हुए नहीं देखा.
वैष्णवी कहती हैं कि सिद्धार्थ बहुत भद्दे शब्दों का इस्तेमाल करते थे. ‘बिग बॉस’ में जो दिखाया गया, वो उसके बिल्कुल उलट थे. वहीं, रश्मि को लेकर बताती हैं कि वो एकदम अलग हैं. अपनी मांगे अलग तरीके से रखती थीं. गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं करती थीं.
यह भी पढ़ें: ‘रंगे हाथों पकड़ा…’, क्यों टूटा था सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता? जब सोमी अली ने खोले राज
रश्मि देसाई को दिखाया गया गलत- वैष्णवी
इतना ही नहीं, ‘शक्त्मान’ फेम एक्ट्रेस ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला गलत थे. उन्होंने कहा कि उन्हें याद है और उस समय कुछ ऐसा माहौल बनाया जा रहा था कि रश्मि को गलत तरीके से पेश किया जा रहा था. जैसे वही समस्या पैदा करती हों. वैष्णवी कहती हैं कि सेट पर सिद्धार्थ का महिलाओं के साथ व्यवहार सम्मानजनक नहीं था. वो रश्मि और जैस्मि दोनों के साथ कभी दोस्त बनते, कभी किसी के साथ मिलकर दूसरी को टारगेट करते. उन्होंने सेट पर उनके साथ रैगिंग का भी आरोप लगाया और कहा कि वो उनके लिए गंदी भाषा का इस्तेमाल करते थे. एक्ट्रेस कहती हैं कि बातें सबके सामने होती थीं.
आवाज उठाने को लेकर वैष्णवी ने की बात
इसके साथ ही वैष्णवी ने एक घटना को भी याद किया और बताया कि एक बार उनका शॉट तैयार था लेकिन सिद्धार्थ गुस्से में उन्हें देख रहे थे. एक्ट्रेस ने कहा कि शायद रश्मि और जैस्मिन उनके व्यवहार को मजाक में लेती थीं इसलिए उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा. उनका कहना है कि अगर वो आवाज उठातीं तो वो उनका साथ जरूर देतीं. उन्होंने ये भी कहा कि खुद इस व्यवहार को नजरअंदाज किया ताकि प्रोड्यूसर को नुकसान ना हो. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी आया था जब सिद्धार्थ को सेट से बाहर जाने को कहा गया था लेकिन बाद में चैनल की मांग पर उन्हें वापस बुला लिया गया था.
संबंधित खबरें
'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
23 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
4 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
6 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
7 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines