TV Celebs Passes Away in 2025: साल 2025 ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि टीवी इंडस्ट्री के लिए भी कुछ खास नहीं रहा. एक तरफ जहां हिंदी सिनेमा से धर्मेंद्र और सुलक्षणा पंडित जैसे फिल्मी सितारों ने दुनिया को अलविदा कहा, तो दूसरी ओर टीवी के भी कई पॉपुलर स्टार्स ने 2025 में अपनी जान गवां दी. आइए जानते हैं कि इस साल यानी 2025 में किन-किन टीवी सितारों की मौत हुई है?
किन-किन सेलेब्स की गई जान?
सतीश शाह
‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ फेम सतीश शाह का निधन इसी साल हुआ है. 25 अक्टूबर 2025 को सतीश शाह ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. आज भी फैंस सतीश के निधन से बाहर नहीं निकले हैं, लेकिन सच यही है कि वो आज हमारे बीच नहीं है. सतीश शाह का निधन किडनी फेल होने की वजह से हुआ था. सतीश ने टीवी के अलावा फिल्मों में भी काम किया था.
पंकज धीर
‘महाभारत’ में दानवीर कर्ण का किरदार निभाने वाले पॉपुलर अभिनेता पंकज धीर का निधन भी साल 2025 में ही हुआ है. 15 अक्टूबर को पंकज धीर ने आखिरी सांस ली थी और हमेशा के लिए इस दुनिया से चल बसे थे. पंकज के निधन से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा था. पंकज को बीआर चोपड़ा के ‘महाभारत’ से खूब पॉपुलैरिटी मिली थी और उन्होंने फिल्मों में भी काम किया था.
प्रिया मराठे
इसके अलावा पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे ने भी साल 2025 में ही दुनिया को अलविदा कहा. इस साल अगस्त 2025 में कैंसर से उनका निधन हो गया था. प्रियान ने ‘पवित्र रिश्ता’, ‘कसम से’ और ‘उतरन’ जैसे पॉपुलर टीवी शोज में काम कर लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई थी. हालांकि, बेहद कम उम्र में प्रिया का निधन हो गया. 38 साल की उम्र में अचानक हुई प्रिया की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया था.
शेफाली जरीवाला
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस और ‘कांटा लगा’ गाने से रातोंरात स्टार बनीं शेफाली जरीवाला के निधन से आज भी कई लोग नहीं निकल पाए हैं. 42 साल की उम्र में शेफाली जरीवाला ने अपनी आखिरी सांस ली थी. रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई कि कार्डियक अरेस्ट से शेफाली की मौत हो गई. शेफाली ने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह बना रखी थी.
यह भी पढ़ें- Salman Khan के बर्थडे से पहले बढ़ी घर की सिक्योरिटी, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
3 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
4 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
3 days agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
4 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 days agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
5 days agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
6 days agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
6 days agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines