---विज्ञापन---

टीवी एक्टर डॉ. प्रिया की कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत, 8 महीने की थीं प्रेग्नेंट;

TV actor Dr Priya 8 months pregnant died after cardiac arrest: टीवी एक्ट्रेस डॉक्टर प्रिया ने शादी के बाद एक्टिंग से ब्रेक लिया था। वे पेशे से डॉक्टर भी थीं।

---विज्ञापन---

TV actor Dr Priya 8 months pregnant died after cardiac arrest: टीवी एक्ट्रेस 34 साल की डॉक्टर प्रिया की कार्डियक अरेस्ट के बाद मौत हो गई। घटना के दौरान एक्ट्रेस 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं। फिलहाल, उनके बच्चे को आईसीयू में रखा गया है। मलयालम एक्टर किशोर सत्या ने अपने सोशल मीडिया पर इस खबर की जानकारी दी। बता दें कि डॉक्टर प्रिया, ‘करुथामुथु’ जैसे कई मलयालम टेलीविजन शो का हिस्सा रही हैं।

एक्टर किशोर सत्या ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- मलयालम टेलीविजन क्षेत्र में एक और अप्रत्याशित मौत। डॉ. प्रिया का कल (बुधवार) दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 8 महीने की गर्भवती थी। उनका बच्चा आईसीयू में है। डॉक्टर प्रिया को कोई अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं थी।

---विज्ञापन---

इकलौती बेटी थी डॉक्टर प्रिया

एक्टर सत्या की पोस्ट के मुताबिक, डॉक्टर प्रिया अपने घर में इकलौती बेटी थीं। सत्या ने लिखा कि डॉक्टर प्रिया के निधन के बाद मन में कई सवाल हैं। उन्होंने लिखा कि कोई इतनी कम उम्र में जब छोड़ जाए तो दिमाग इसकी भी इजाजत नहीं देता कि हम शोक भी मना पाएं। मुझे नहीं पता कि डॉक्टर प्रिया के पति और उनकी मां इस सदमे से कैसे उबर पाएंगे।

---विज्ञापन---

बता दें कि टीवी एक्ट्रेस ने शादी के बाद एक्टिंग से ब्रेक लिया था। वे पेशे से डॉक्टर भी थीं। फिलहाल, वे एक्टिंग के साथ-साथ एमडी की पढ़ाई भी कर रहीं थीं। साथ ही वे तिरुवनंतपुरम के पीआरएस अस्पताल में प्रैक्टिस भी करतीं थीं।

First published on: Nov 02, 2023 06:43 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola