Surbhi Jyoti Reveals Daughter Name: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में छाई हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्ट्रेस की चर्चा सुनने को मिल जाती है. कुछ ही दिनों पहले सुरभि ज्योति ने एक बेटी को जन्म दिया है. अब एक्ट्रेस ने ना सिर्फ फैंस के साथ अपनी नन्ही परी की पहली झलक शेयर की बल्कि नाम भी रिवील कर दिया है. आइए जानते हैं कि सुरभि ने अपनी बेटी का क्या नाम रखा है?
सुरभि ज्योति ने रिवील किया बेटी का नाम
सुरभि ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के हाथ की झलक दिखाई है. इस फोटो में उनकी नन्ही शहजादी के हाथ में फूल नजर आ रहे हैं. सुरभि ने अपनी बेटी का नाम ‘सहर’ रखा है. पोस्ट को शेयर करते हुए सुरभि ज्योति ने इसके कैप्शन में लिखा है कि सहर, मुझे सुबह की पहली रोशनी पसंद है और तुम आकर सब कुछ और भी रोशन कर गई हो.
‘सहर’ नाम का अर्थ
सुरभि के इस पोस्ट पर फैंस और यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं. वहीं, अगर सुरभि की बेटी के नाम के मिनिंग की बात करें तो इसका अर्थ भोर, सुबह, उषा या प्रभात (सूर्योदय से ठीक पहले का समय) होता है. यह असल में एक सुंदर और पॉपुलर अरबी मूल का स्त्रीलिंग (लड़की का) नाम है, जिसे उर्दू, फारसी और अन्य भाषाओं में भी बहुत पसंद किया जाता है.
13 जून को हुआ था बेटी का जन्म
बता दें कि सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी ने 13 जून को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. अब ठीक एक महीने बाद उन्होंने अपनी बेटी का नाम फैंस के साथ शेयर किया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और सभी इसकी तारीफ कर रहे हैं. इसके अलावा सुरभि ने 29 मई 2026 को अपने बर्थडे के दिन ही बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया था.
2024 में हुई थी शादी
बताते चलें कि सुरभि और सुमित ने साल 2024 में शादी की थी. इसके करीब दो साल बाद फरवरी 2026 में उन्होंने अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी दी थी. अब कपल अपने बच्चे का वेलकम कर चुका है और एक हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं.
यह भी पढ़ें- IKKA की भी बाप है ये पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा वेब सीरीज, नहीं देखी तो तुरंत OTT पर देखें
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
2 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
4 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
4 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
10 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
12 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
13 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines