Surbhi Jyoti: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. अभिनेत्री जल्द ही मां बनने वाली हैं. इसकी जानकारी सुरभि ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है. जैसे ही सुरभि का ये पोस्ट सामने आया तो हर कोई एक्साइटेड हो गया. एक्ट्रेस के फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर सुरभि का पोस्ट भी वायरल होने लगा रहै.
सुरभि ने शेयर किया पोस्ट
सुरभि ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ही देर पहले एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में सुरभि ने अपने पैरों, पति के पैरों और छोटे-से प्यारे से जूतों की फोटो शेयर की है. पोस्ट को शेयर करते हुए सुरभि ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ओम, हमारा सबसे बड़ा एडवेंचर शुरू होता है, लिटिल लव जून में आ रहा है.
फैंस दे रहे बधाई
जैसे ही सुरभि का ये पोस्ट सामने आया, तो सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया. इस पोस्ट के कैप्शन में श्वेता तिवारी ने कमेंट किया कि बधाई हो. पोस्ट को देखने के बाद कृष्णा मुखर्जी ने लिखा कि ओएमजी बधाई हो. मौनी रॉय ने लिखा कि बहुत बधाई. इसके अलावा फैंस भी एक्ट्रेस को जमकर बधाई देने में लगे हुए हैं.
सुमित सूरी से शादी
बता दें कि सुरभि ने साल 2024 में अक्टूबर के महीने में सुमित सूरी से शादी की थी. कपल ने नैनीताल के जिम कॉर्बेट में शादी की थी. इस शादी में ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए थे और ये बेहद प्राइवेट रखी गई थी. बताते चलें कि सुमित सुरी से शादी से पहले सुरभि, पर्ल वी पुरी के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं.
2024 में की थी शादी
जी हां, सुमित सुरी से एक्ट्रेस की मुलाकात साल 2018 में एक म्यूजिक वीडियो के शूट के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई और कपल ने 2024 में शादी करने का फैसला लिया था. अब दोनों अपनी नई लाइफ की शुरुआत कर रहे हैं और बेहद खुश हैं.
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों बेटे के लिए मौसमी चटर्जी के दरवाजे तक गए थे धर्मेंद्र? अभिनेत्री ने खुद किया था खुलासा
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
2 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
4 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
4 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
10 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
12 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
13 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines