Sudha Chandran: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन का बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन पर माता आ गई थी. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इसे नकली और ड्रामा बताया. इंटरनेट पर वायरल हुए इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी ने इस पर अपनी अलग राय दी और एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर दिया. अब सुधा चंद्रन ने ट्रोलर्स को इसका करारा जवाब दिया है. आइए जानते हैं कि इस बारे में सुधा चंद्रन का क्या कहना है?
सुधा चंद्रन ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, सुधा चंद्रन ने इस बारे में जूम के साथ हुए एक इंटरव्यू में चर्चा की. इस दौरान अभिनेत्री ने कहा कि इस अनुभव को शब्दों में बयां करना बेहद मुश्किल है. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा पल है जिसे हर कोई जीना चाहता है. अपनी बात को आगे जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि मां शक्ति आपके अंदर आकर आपको ऊर्जा दे रही हैं.
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
सुधा ने कहा कि मैं उन भाग्यशाली आत्माओं में से एक हूं और मेरे जरिए लोगों को वो आशीर्वाद मिल रहा है. यह मेरे जीवन का सबसे खुशी का पल है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि मैं यहां किसी को भी सफाई देने नहीं आई हूं. जीवन के प्रति मेरा अपना नजरिया है और मेरे कुछ ऐसे रिश्ते हैं जिनका मैं सम्मान करती हूं.
मुझे लोगों से कोई लेना-देना नहीं- सुधा
सुधा ने कहा कि मुझे लोगों से कोई लेना-देना नहीं है, जो ट्रोल करते हैं, अच्छी बात है, खुश रहें अपनी जिंदगी में और उन लाखों लोगों का क्या जो इससे जुड़ पाए और इसे महसूस कर पाए? मेरे लिए वो जरूरी है. अपनी बात को जारी रखते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने अपनी लाइफ में कभी ये नहीं सोचा कि लोग क्या बोलेंगे?
मेरे एक्सीडेंट के बाद… सुधा
सुधा ने कहा कि मेरे एक्सीडेंट के बाद भी लोगों ने कहा था कि क्या बेवकूफी कर रही हो तुम, लेकिन जब वही एक सफलता की कहानी बन गई, तो अब लोग उसके बारे में चर्चा करते हैं. सुधा ने आगे कहा कि भक्ति एक व्यक्तिगत मामला है और मैं किसी की भक्ति का न्याय या आलोचना नहीं करती. एक्ट्रेस ने कहा कि मैं किसी के सवालों या ट्रोल का जवाब देने के लिए उत्तरदायी नहीं हूं. मैं आत्मनिर्भर महिला हूं और मैं गरिमा, सम्मान और ईश्वर के आशीर्वाद के साथ अपना जीवन जीती रहूंगी.
यह भी पढ़ें- बर्थडे पार्टी में नशे में धुत्त दिखे पवन सिंह! मांग में सिंदूर लगाए दिखी मिस्ट्री गर्ल, हाथ पकड़कर कटवाया केक
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
6 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
8 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
9 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
10 days ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
10 days agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines