Shweta Tiwari: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को लेकर परेशान करने वाली खबर आ रही है. हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि श्वेता तिवारी को डेंगू हो गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस टेंशन में आ गए हैं. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
श्वेता तिवारी को हुआ डेंगू
दरअसल, एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को लेकर सेलिब्रिटी इंस्टाग्राम पेज विरल भयानी ने एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में दावा किया गया है कि श्वेता तिवारी को डेंगू हो गया है और वो अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन इन खबरों पर श्वेता तिवारी या फिर उनकी टीम की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में फैंस टेंशन में हैं और अभिनेत्री के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
यूजर्स ने किए कमेंट्स
विरल भयानी के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस और यूजर्स ने इस पर कमेंट्स करके अपना रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि गेट वेल सून. दूसरे यूजर ने कहा कि जल्दी ठीक हो जाओ. एक अन्य यूजर ने लिखा कि अपना ध्यान रखो और जल्दी से ठीक हो जाओ. इस तरह सभी ने अभिनेत्री के ठीक होने को लेकर चिंता जताई है.
‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आएंगी श्वेता तिवारी
गौरतलब है कि श्वेता तिवारी पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आने वाली हैं, ऐसे में करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स 2’ के लॉन्च से पहले श्वेता की तबीयत खराब होना फैंस को परेशान कर गया है. श्वेता की बात करें तो ‘द ट्रेटर्स 2’ के कई प्रोमो आ चुके हैं, जिनमें श्वेता का जलवा देखने को मिला है. ऐसे में अब फैंस श्वेता के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं, जिससे अभिनेत्री शो पर फोकस कर सके.
कब शुरू होगा शो?
वहीं, अगर पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ की बात करें तो ये शो 13 अगस्त 2026 से शुरू हो रहा है. इस शो को मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं और यह ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. फैंस और दर्शकों को शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें- Batwara 1947 vs Awarapan 2… रिलीज से पहले ही भिड़ी दोनों फिल्में
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
5 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
8 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
9 days ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
9 days agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
11 days ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
12 days ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines