Sharad Sankla: टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने तंगी का सामना किया और मुश्किल वक्त गुजारा. आज हम आपको एक ऐसे ही टीवी स्टार के बारे में बता रहे हैं, जो आज के समय में घर-घर में अपनी पहचान बना चुके हैं, लेकिन एक समय ऐसा था, जब वो मुश्किल दौर से गुजर रहे थे. आइए जानते हैं इनके बारे में…
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम शरद संकला हैं. बहुत कम लोग हैं, जो शायद जानते होंगे कि शरद संकला ने अपनी लाइफ में बेहद स्ट्रगल किया है. ईटाइम्स संग बात करते हुए शरद संकला ने बताया कि उनके पास सात साल तक कोई काम नहीं था.
क्या बोले शरद संकला?
शरद संकला ने अपने मुश्किलों दिनों को याद करते हुए शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के बारे में कई बातें शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि साल 2001 से 2007 तक उन्होंने बहुत ही काम किया. जिंदगी में हर कोई मुश्किल वक्त का सामना करता है. वो एक ऐसा दौर था जब प्रोडक्शन हाउस ज्यादातर अपनी टीम के साथ काम किया करते थे और मुझे ज्यादा मौके नहीं मिल पाए.
ऑडिशन नहीं हो पाया था- शरद
मुझे बाद में पता लगा कि असित कुमार मोदी बड़े स्केल पर एक शो बनाने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, मेरे एक कॉलेज के दोस्त ने असित भाई को मेरा नाम सुझाया था, लेकिन उस समय कोई ऑडिशन नहीं हो पाया था. इसके बाद असित भाई ने डायरेक्टली मुझे बुलाया था और शो के बारे में बताया था.
मैं छोटे रोल ही करता था- शरद
इसके आगे उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझे पान की दुकान के मालिक का किरदार निभाने के लिए कहा था. उस वक्त मेरे पास कोई काम नहीं था और अगर ईमानदारी से कहूं, तो कौन असित कुमार मोदी के ऑफर को ठुकराएगा? इसलिए आज आप देख सकते हैं कि मैं कहां हूं. उन्होंने कहा कि उस वक्त काम बहुत ही स्लो था और मैं छोटे रोल ही करता था.
यह भी पढ़ें- The Raja Saab बनी 2026 की पहली 100 करोड़ी फिल्म! पलट दिया सारा गेम, ‘छावा’-‘धुरंधर’ को भी चटाई धूल
संबंधित खबरें
माही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
21 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
1 day agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
2 days agoBigg Boss 20 में गल्लू की कैप्टेंसी पर उठे सवाल, दोस्त ही हुए खिलाफ; 'काला गुलाब' दे बताया खराब कैप्टन!
2 days agoBigg Boss 20 में कैप्टेंसी की रेस में उतरीं ये 2 फीमेल कंटेस्टेंट्स, आज लड़कों में से चुना जाएगा दावेदार
3 days ago'अभी 6 पैक नहीं…', 'बिग बॉस 20' में शर्टलेस होने पर सलमान खान ने दिया रिएक्शन; जानें क्या बोले एक्टर
4 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते 11 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट, कैप्टन गुल्लू के अलावा कौन-कौन हुआ नॉमिनेशन से सेफ?
4 days agoIndia’s Best Dancer 5 winner: रितेश पाल बने इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 विनर, कभी भाई के सैलून में करते थे काम
5 days agoBigg Boss 20: करण वाही की सलमान खान के शो में होगी वाइल्डकार्ड एंट्री? एक्टर ने बताया सच
5 days agoRise and Fall 2 में पलटा गेम! 10 कंटेस्टेंट्स पहुंचे पेंटहाउस, 5 को मिला 'मजदूर' का टैग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines