Sargun Mehta Reaction on Pregnancy Rumours: टीवी के पॉपुलर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक चर्चा हो रही है कि ये कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं, लेकिन इस बीच अब सरगुन मेहता ने इन रूमर्स पर अपना रिएक्शन दे दिया है. आइए जानते हैं कि सरगुन ने क्या कहा है?
सरगुन मेहता ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, जैसे ही इन रूमर्स ने तूल पकड़ा, तो सरगुन मेहता ने इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. पोस्ट को शेयर करते हुए सरगुन ने इसमें लिखा कि ये खबर पिछले दो साल से सुनने को मिल रही है. न्यूज को बीते दो साल से हमारी प्रेग्नेंसी के बारे में हमसे पहले कैसे पता चल जाता है?
मैं पिछले दो साल से प्रेग्नेंट हूं?- सरगुन
सरगुन ने आगे लिखा कि मैं पिछले दो साल से प्रेग्नेंट हूं, ये तो बहुत लंबी प्रेग्नेंसी हो गई. पोस्ट को शेयर करते सरगुन ने इसके कैप्शन में भी अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने लिखा कि आपको ऐसी प्रेग्नेंसी के बारे में कैसे पता, जो मुझे और रवि को ही नहीं पता? प्लीज बंद कीजिए.
ऐसी खबरें फैलाना सही नहीं- सरगुन
इसके अलावा सरगुन ने ये भी कहा कि कोई भी खबर छापने से पहले उनसे या उनकी टीम से पूछ लेना चाहिए. बिना किसी आधार पर ऐसी खबरें फैलाना सही नहीं है. गौरतलब है कि 7 दिसंबर 2013 को कपल ने शादी की थी. रवि ने रियलिटी शो ‘नच बलिए 5’ की स्टेज पर सरगुन को नेशनल टीवी पर प्रपोज किया था.
टीवी शो ‘12/24 करोल बाग’
रवि का ये अंदाज आज भी फैंस को पसंद है और दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है. बता दें कि रवि और सरगुन की लव स्टोरी टीवी शो ‘12/24 करोल बाग’ के सेट पर शुरू हुई थी. इसके अलावा दोनों कई म्यूजिक वीडियो में भी एक साथ नजर आ चुके हैं. जल्द ही रवि को नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में देखा जाएगा.
यह भी पढ़ें- ‘ब्रेस्ट से लिवर’ तक फैला कैंसर, कौन थीं ये हसीना? जो बनी बॉलीवुड की पहचान
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 days agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines