Sanchita Ugale Suicide Case: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री संचिता उगाले अब इस दुनिया में नहीं रही हैं. संचिता उगाले के निधन के बाद से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही हैं, लेकिन अभी तक कुछ सामने नहीं आया है. इस बीच अब एक्ट्रेस का पोस्टमार्टम हो गया है और उनका शव घर पहुंच गया है.
पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव
संचिता उगाले के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके घर लाया गया, जहां पर संचिता के शव को देखकर घरवाले टूट गए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. संचिता के पेरेंट्स का पहले से ही बुरा हाल था और बेटी को शव को देखकर वो बेसुध से नजर आए और फूट-फूटकर रो पड़े. एक बेटी को खोने का गम क्या होता है ये बस संचिता के पेरेंट्स ही समझ सकते हैं.
‘कुमकुम भाग्य’ के लिए थीं पॉपुलर
गौरतलब है कि संचिता उगाले को टीवी के पॉपुलर शो ‘कुमकुम भाग्य’ के लिए जाना जाता है. संचिता ने कई टीवी शोज में काम किया है और इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है. इसी के साथ वो फिल्मों में भी काम के लिए ट्राई कर रही थीं. उन्होंने विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी काम किया था, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ भी हुई थी.
संचिता के भाई ने लगाया है आरोप
जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि संचिता के अचानक सुसाइड की वजह डिप्रेशन हो सकती है क्योंकि उनके घरवालों का कहना है कि वो बेहद चुपचाप रहती थी और ज्यादा बात नहीं करती थी. वहीं, संचिता के भाई ने एक्ट्रेस की मौत को सुशांत सिंह राजपूत से भी जोड़ा है और उनका आरोप है कि इंडस्ट्री के दवाब की वजह से उनकी बहन की जान चली गई.
पुलिस कर रही मामले की जांच
हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. देखने वाली बात होगी कि पुलिस की जांच में क्या सामने आता है. बता दें कि संचिता ने 14 जून को अपने घर के सीलिंग फैन से लटककर आत्महत्या कर ली थी. संचिता के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. अब इस मामले में पुलिस की जांच में क्या सामने आता है, इसका इंतजार है.
यह भी पढ़ें- Salman Khan के भाई की सिक्योरिटी में लगाई सेंध, गार्ड्स ने संभाली सिचुएशन, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
3 days agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
4 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 days agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
4 days agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
5 days agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
5 days agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
6 days agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच
6 days agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines