हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मौत के 9 दिन बाद हुआ Sanchita Ugale का अंतिम संस्कार, अब भी उठ रहे कई सवाल, परिवार ने लगाए हैं आरोप

Sanchita Ugale Funeral: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत को लेकर अभी भी कई सवाल उठ रहे हैं. एक्ट्रेस के परिवार ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं. इस बीच अब 9 दिन बाद संचिता का अंतिम संस्कार किया गया है, लेकिन उनकी मौत पर उठे सवालों का जवाब अभी भी नहीं मिला है.

विज्ञापन
Sanchita Ugale. image credit- social media

Sanchita Ugale Funeral: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले अब इस दुनिया में नहीं रही हैं. ‘कुमकुम भाग्य’ में दिया टंडन के किरदार के लिए जानी जाने वाली संचिता ने 14 जून को सुसाइड कर लिया था. अब उनकी मौत के 9 दिन बाद उनका अंतिम संस्कार 23 जून को किया गया. भले ही संचिता अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अभी भी कई सवाल ऐसे हैं, जो लोगों के मन में हैं. साथ ही एक्ट्रेस के परिवार ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं.

संचिता का अंतिम संस्कार

रिपोर्ट्स की मानें, तो संचिता का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव डोंगरगांव (अहिल्यानगर जिले के अकोला क्षेत्र) ले जाया गया, जहां परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया है. जानकारी की मानें तो एक्ट्रेस के परिवार ने पारंपरिक ‘दशक्रिया’ रस्म भी निभाई, जो आमतौर पर अविवाहित लोगों के लिए की जाती है.

संचिता ने किया था सुसाइड

वैसे तो आम तौर पर शोक की रस्में 13 दिन तक चलती हैं, लेकिन उनके परिवार ने अपनी परंपरा के अनुसार 10 दिन में ही ये रस्में पूरी की है. मामले पर अगर पुलिस के बयान की बात करें तो पुलिस के अनुसार, संचिता की मौत आत्महत्या बताई जा रही है. जी हां, संचिता अपने घर के एक बंद कमरे में मिली थीं.

विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की जांच

जानकारी मिलती ही उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. इस मामले में एडीआर दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, जिसमें उनकी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी भी शामिल है. गौरतलब है कि एक्ट्रेस की मौत के बाद से ही लगातार इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

संचिता के परिवार ने उठाए सवाल

संचिता के परिवार ने भी इस पर सवाल उठाए हैं. एक्ट्रेस के पिता का आरोप है कि संचिता मानसिक रूप से परेशान थीं और उन्हें परेशान किया जा रहा था. इतना ही नहीं बल्कि उनके पिता ने ये भी कहा है कि इंडस्ट्री के कुछ लोग उन पर दबाव डाल रहे थे और वो घर पर बहुत परेशान रहती थीं.

विज्ञापन

जांच की उठाई मांग

पिता ने बताया कि बाहर से सब ठीक लगता था, लेकिन अंदर से वो घुटन महसूस कर रही थीं. मेरी बेटी ने इंडस्ट्री के लोगों के दबाव में आकर आत्महत्या की है. इतना ही नहीं बल्कि संचिता के कजिन आकाश उगाले ने भी दावा किया कि उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में टारगेट किया जा रहा था और उन्होंने इस मामले की तुलना दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस से करते हुए पूरी जांच की मांग की है.

यह भी पढ़ें- गन, गद्दी और खूनी खेल! Mirzapur: The Movie से सामने आए कई पोस्टर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola