Sanchita Ugale Death Case: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगाले अब इस दुनिया में नहीं रही हैं. संचिता उगाले ने 14 जून की शाम को सुसाइड कर लिया था. संचिता उगाले के निधन के बाद से ही कई तरह के सवाल खड़े हैं. हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं. इस बीच अब संचिता उगाले की दोस्त ने बड़ा खुलासा किया है?
गीतांजलि ने किया चौंकाने वाला खुलासा
दरअसल, उनकी दोस्त गीतांजलि ने चौंकाने वाली बातें सामने रखी हैं. उन्होंने बताया कि संचिता कई महीनों से बार-बार अपनी जिंदगी खत्म करने की बात कर रही थी. टेली इंडिया टॉक से बातचीत करते हुए गीतांजलि ने कहा कि अगर कोई इंसान बार-बार कहे कि वो मरना चाहता है, तो ये अचानक नहीं होता और पिछले 6 महीनों से वो यही कह रही थी कि वो जीना नहीं चाहती.
बिना सोए रहती थी संचिता
गीतांजलि की मानें तो, संचिता इस साल की शुरुआत से ही डिप्रेशन से गुजर रही थीं. उन्होंने कहा कि वो डिप्रेस्ड थी और ये सब शायद जनवरी से शुरू हुआ था. कभी-कभी वो लगातार 5 दिन तक बिना सोए भी रहती थी. गीतांजलि का कहना है कि संचिता किसी गहरे मानसिक तनाव (ट्रॉमा) से भी जूझ रही थी.
काम में नहीं लग रहा था मन
उन्होंने बताया कि संचिता को लीड रोल मिलने के बावजूद भी उनका काम में मन नहीं लग रहा था. उनका कहना है कि गुजरात में शूटिंग से लौटने के बाद संचिता ने उनसे कहा था कि मेरा दिल इसमें नहीं लग रहा है और जब गीतांजलि ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो संचिता ने जवाब दिया कि मुझे किसी चीज में अच्छा नहीं लगता और ये कैसी जिंदगी है? मुझे बहुत तकलीफ होती है.
14 जून को किया था सुसाइड
इसके अलावा गीतांजलि ने उन अफवाहों को भी खारिज किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि संचिता का प्रोडक्शन हाउस से कोई विवाद हुआ था. उनका कहना है कि प्रोडक्शन टीम ने उनकी हालत समझने के लिए उन्हें कई डॉक्टरों के पास भी ले जाया था. बता दें कि 14 जून की शाम 7 से 7:30 बजे के बीच यह घटना नालासोपारा ईस्ट के आचोले गांव स्थित साई संतोषी बिल्डिंग में संचिता ने सुसाइड कर लिया था.
यह भी पढ़ें- नए लुक में नागिन-सी बलखाईं Mouni Roy, एक्ट्रेस की दिलकश अदाएं देख पागल हुए फैंस
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
13 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 day agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
1 day agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
2 days ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
5 days agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
6 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 days agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
6 days agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines