Bigg Boss 20: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ इस बार अपने 20वें सीजन के साथ वापस आ रहा है. शो के शुरू होने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच सलमान खान के शो के प्रीमियर की डेट से लेकर स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जान लेते हैं कि ये शो कब और कहां देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं…
कब होगा शो का प्रीमियर?
जियोहॉटस्टार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शो को लेकर कई पोस्ट शेयर की हैं. साथ ही शो के नए-नए प्रोमो भी सामने आ चुके हैं. इस बीच अब शो के प्रीमियर की बात करें तो ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा. हर बार की तरह इस बार भी शो की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में होने की उम्मीद की जा रही है क्योंकि इस बार कुछ अलग हो सकता है.
कहां देख सकते हैं ‘बिग बॉस 20’?
सलमान खान के इस शो के अगर आप भी फैन हैं और अभी तक आपको नहीं पता है कि इसे कहां देखने है, तो आपको बता देते हैं कि ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर और इसके रोजाना आने वाले एपिसोड कलर्स टीवी पर देखे जा सकेंगे. इसके अलावा दर्शक इस शो को मोबाइल या ऑनलाइन देखना पसंद करते हैं, तो वो इसे जियो होटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं. जानकारी की मानें तो, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर टीवी एपिसोड के अलावा एक्स्ट्रा फुटेज और कुछ और कंटेंट भी देखने को मिल सकता है.
कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
गौरतलब है कि शो के मेकर्स ने अभी इसके कंटेस्टेंट्स की ऑफिशियल लिस्ट शेयर नहीं की है, लेकिन अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं, जो शो का हिस्सा बन सकते हैं. जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स में कई सेलेब्स के नाम संभावित कंटेस्टेंट्स के तौर पर सामने आ रहे हैं, जिसमें रजत बेदी, नीति टेलर, जेनिफर विंगेट, आशीष चंचलानी, जैन सैफी और आर्यन केल्विन जैसे नाम शामिल हैं.
कुछ अलग हो सकता है इस सीजन में
साथ ही शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम और एक्ट्रेस मौनी रॉय का नाम भी चर्चा में है, लेकिन अभी किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में अब फैंस को कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट के लिए ऑफिशियल लिस्ट आने का इंतजार करना होगा. सलमान खान के शो को लेकर बज बनने लगा है और उम्मीद की जा रही है कि इस बार शो में जरूर कुछ अलग और ऐसा देखने को मिल सकता है, जो शायद पहले किसी सीजन में नहीं देखा गया है.
यह भी पढ़ें- कार एक्सीडेंट के बाद अब कैसी है Arjun Bijlani की हालत? एक्टर ने दिया अपडेट, कार को लेकर भी कही ये बात
संबंधित खबरें
मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
3 days agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
4 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 days agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
4 days agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
5 days agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
5 days agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
6 days agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच
6 days agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines