Bigg Boss Controversies: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ जल्द ही शुरू होने वाला है. शो के प्रीमियर में अब बहुत ज्यादा टाइम नहीं बचा है. ऐसे में अब फैंस बेसब्री से शो के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच अब ‘बिग बॉस’ में हुए उन बवालों के बारे में जान लेते हैं, जो अक्सर चर्चा में आते रहते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कब-कब ये शो विवादों में रहा है?
बिग बॉस के पॉपुलर विवाद
सुसाइड की कोशिश
सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ जितना अपने ट्विस्ट और ड्रामे को लेकर पॉपुलर है, उतना ही ये अपने विवादों को लेकर भी चर्चा में रहते है. ‘बिग बॉस 11’ में शो के कंटेस्टेंट जुबैर खान ने शो में सुसाइड की कोशिश की थी, जिसकी वजह से सलमान खान ने उन्हें काफी लताड़ा भी था. जुबैर की इस हरकत के बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था.
यूरिन फेंका
इसके अलावा ‘बिग बॉस 10’ भी विवादों में रहा है. स्वामी ओम ‘बिग बॉस 10’ के सबसे विवादित कंटेस्टेंट थे. उन्होंने टास्क के दौरान बॉटल में यूरिन किया. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने उसे बानी जे पर फेंक भी दिया था. इसी कारण उन्हें घर से निकाल दिया गया था. साथ ही बानी जे ने शो में लोपामुद्रा राउत का गला दबाने की कोशिश की थी.
चाय फेंकी
‘बिग बॉस’ को शो है, जो विवादों में रहता ही है. ‘बिग बॉस 13’ में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच भी कांटे की टक्कर देखने को मिली थी. हालांकि, सिद्धार्थ ने इस शो को जीत लिया था, लेकिन इस सीजन में दोनों के बीच काफी बहस हुई थी. इतना ही नहीं बल्कि इस बहस के दौरान रश्मि ने गुस्से में सिद्धार्थ पर गर्म चाय फेंक दी थी और उन्हें कचरा और गुंडा तक कह दिया था.
जड़ा था जोरदार तमाचा
बिग बॉस का एक खास नियम है कि शो में किसी पर हाथ उठाने या मारपीट की मनाही है, लेकिन ‘बिग बॉस सीजन 8’ में ये नियम भी तोड़ा गया था. जी हां, इस सीजन में सोनाली राउत ने अली कुली मिर्जा को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था. कहा जाता है कि अली मर्जा ने सोनाली राउत पर कमेंट किया, तो सोनाली ने गुस्से में आकर ये कदम उठाया था.
कैमरे पर किस
इसके अलावा ‘बिग बॉस सीजन 2’ भी विवादों का हिस्सा रह चुका है. दरअसल, संभावना सेठ और राजा चौधरी के बीच पहले ‘बिग बॉस 2’ में काफी झगड़ा हुआ, लेकिन बाद में दोनों एक-दूसरे के क्लोज हो गए थे. कहा जाता है कि दोनों ने कैमरे पर किस भी किया था, लेकिन संभावना सेठ ने स्पष्ट किया था कि वो केवल एक मजाक और डांस के दौरान का एक एंगल था, जिसे गलत तरीके से दिखाया गया था.
यह भी पढ़ें- Toxic के लिए 5 करोड़ भी कमाना हुआ मुश्किल, यश की फिल्म का बुरा हाल, जानें लेटेस्ट कलेक्शन
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
3 days ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
3 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 days agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
9 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
11 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
12 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines